फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   a scholl worker sank in canal

नहर में डूबने से स्कूलकर्मी की मौत

Tue, 17 Jul 2018 11:57 PM IST
basti
basti Updated Tue, 17 Jul 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
a scholl worker sank in canal
जगजीवन फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
भानपुर। नहर में डूबने से 52 वर्षीय स्कूल कर्मचारी की मौत का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मामला सोनहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नरखोरिया का है। नरखोरिया के जगजीवन प्रसाद (52) का शव मंगलवार सुबह गांव के पास नहर में कुछ लोगों ने देखा। इसकी सूचना घर वालों को दी गई। आनन-फानन परिवार के लोग नहर से बाहर निकाल कर शव को घर लाए तथा पुलिस को सूचना दी। परिवार वालों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया। परिवार वालों का कहना है कि जगजीवन काफी समय से बीमार थे। सोमवार रात में वे शौच के लिए घर से कुछ दूर स्थित नहर के किनारे गए थे। जहां पैर फिसलने से नहर में डूब गए। काफी देर तक घर नहीं वापस आने पर परिवार वालों ने रात में ही खोजबीन शुरू कर दी लेकिन कहीं पता नहीं चल सका था। सुबह शौच के लिए निकले गांव के लोगों ने नहर के बीच में लगे साइफन के पास शव फंसा देखा तो घर वालों को जानकारी दी।  
विज्ञापन

जगजीवन पूर्व माध्यमिक विद्यालय नरखोरिया में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात थे। वे अपने पीछे पत्नी सवित्री और तीन बेटे अरुण कुमार, शनि कुमार व राजाबाबू व एक बेटी जिसकी शादी हो चुकी है छोड़ गए हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। जगजीवन की मौत पर बीईओ अखिलेश सिंह विद्यालय के प्रधानाचार्य सूर्यपाल पाण्डेय सहित सभी शिक्षकों ने भी शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed