फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   a man died in accident

वाहन की चपेट से बाइक चालक की मौत

Fri, 01 Jun 2018 11:17 PM IST
basti
basti Updated Fri, 01 Jun 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
a man died in accident
उमेश फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
दुबौलिया। 
विज्ञापन

रामजानकी मार्ग स्थित भिऊरा तिराहे के पास बृहस्पतिवार रात किसी भारी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि पीछै बैठे दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत देखकर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। हादसा बृहस्पतिवार रात करीब सवा 11 बजे हुआ। 
दुबौलिया ब्लॉक कार्यालय के बगल में नाच का कार्यक्रम चल रहा था। जिसे देखने के लिए सिसौनी के पासी पुरवा निवासी उमेश (30) गांव के ही झिन्नू (55) व 22 वर्षीय बब्लू एक ही बाइक से जा रहे थे। वे अभी रामजानकी मार्ग भिऊरा के पास पहुंचे ही थे कि अचानक अज्ञात वाहन ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। बाइक चला रहे उमेश हेलमेट भी नहीं पहने थे, जिससे सिर में गंभीर चोट लगी। झिन्नू और बब्लू भी गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी ने घटना की सूचना दुबौलिया थाने पर दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता ने तीनों को सीएचसी कप्तानगंज भेजवाया। जहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद उमेश को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल झिन्नू व बब्लू को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर दोनों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। जहां पर बब्लू की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। दुबौलिया पुलिस ने उमेश के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराने के लिए बस्ती भेज दिया। दुबौलिया पुलिस ने उमेश के पिता मनीराम की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । 
विज्ञापन

  
रोते-रोते बेसुध हुई पत्नी राधिका  
30 वर्षीय उमेश की शादी छह वर्ष पूर्व राधिका से हुई थी। दोनों से दो बच्चे बेटी दीपिका (चार) और दो वर्षीय बेटा दिव्यांशु है। मार्ग दुर्घटना में पति उमेश के मारे जाने की खबर मिली तो पत्नी रोते-रोते बेसुध हो जा रही हैं जबकि बच्चों की चीख सुनकर हर कोई द्रवित हो जा रहा है। उमेश घर पर ही रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। पत्नी नौ महीने के गर्भ से है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed