फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   a hut burnt

सुहई में आग से झोपड़ी जली

Mon, 02 Apr 2018 11:36 PM IST
basti
basti Updated Mon, 02 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
a hut burnt
आग का आकलन करने पहुंची राजस्व टीम। - फोटो : amar ujala
मानिकचंद। 
विज्ञापन

वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के सुहई गांव में सोमवार की सुबह करीब 10 बजे फूस में आग लग गई। जबतक लोग जुटते बगल के लक्ष्मण का भी छप्पर जलने लगा। आग पर कड़ी मेहनत कर गांववालों ने काबू पा लिया। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार और लेखपाल ने क्षति का आकलन किया।

सुहई गांव के मोहब्बत अली की छत पर छप्पर बनाने के लिए पुआल, कसौजा रखा था। अज्ञात कारणों से उसमें आग लग गई। अचानक धुआं उठते देखकर लोगों ने शोरगुल मचाना शुरू कर दिया। जब तक गांव के लोग पहुंचते बगल में लक्ष्मण के छप्पर में आग पकड़ ली। छप्पर जलते देखकर लोगों ने पंपिंगसेट चलाकर आग पर काबू पा लिया। हालांकि, तब तक प्लास्टिक की पाइप, लकड़ी, भूसा आदि जल गया जबकि गृहस्थी सुरक्षित रही। लोगों में भय था कि कहीं रोज की तरह पछुआ हवाएं चल गईं तो घनी आबादी के इस गांव को बचा पाना मुश्किल होगा। सब्जी के खेत में रखे पंपिंगसेट चालू करके बड़ी सूझबूझ से आग को नियंत्रण में किया गया। आग की सूचना पर भानपुर के तहसीलदार जसीम अहमद, हलका लेखपाल अजय श्रीवास्तव ने घटनास्थल पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया। उन्होंने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed