फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   भट्ठे पर महिला मजदूर की झुलसकर मौत

भट्ठे पर महिला मजदूर की झुलसकर मौत

Tue, 30 Apr 2019 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
भट्ठे पर महिला मजदूर की झुलसकर मौत
भट्ठे पर महिला मजदूर की झुलसकर मौत
विज्ञापन

कप्तानगंज थाने के दुबौली मिश्र गांव की घटना
गया जिले के गेहलौर की थी ईंट पाथने वाली मजदूर
अमर उजाला ब्यूरो
कप्तानगंज (बस्ती)। क्षेत्र के दुबौला मिश्र स्थित भट्ठे पर ईंट की पथाई करने वाली 22 वर्षीय महिला मजदूर की झोपड़ी में झुलसकर मौत हो गई। बिहार के गया जिले की रहने वाली महिला जिस मड़ई में खाना बना रही थी, सोमवार रात करीब साढ़े सात बजे उसमें आग लग गई थी। सूचना पर पहुंचे लोगों ने आनन-फानन उसे एंबुलेंस की मदद से सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। जहां मृत घोषित कर दिया गया।

क्षेत्र के दुबौली मिश्र गांव के पास स्थित ईंट भट्ठे पर गनोखर थाना गेहलौर जनपद गया बिहार निवासी संगीता पत्नी सन्तोष कुमार की झोपड़ी में भोजन बनाते समय आग लग गई। पति भी कुछ ही दूरी पर काम कर रहा था। लपटें उठते देखकर शोर मचाते हुए वह भी अपनी झोपड़ी की ओर दौड़ा। भट्ठे पर मौजूद अन्य मजदूर भी दौड़कर पहुंचे और कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पा लिया। लेकिन संगीता गंभीर रूप से झुलस गई थी। भट्ठे के मालिक बलराम चौधरी एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष कप्तानगंज राम देव ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed