फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   शादी से लौट रहे युवकों की बाइक टकराई, तीन गंभीर घायल

शादी से लौट रहे युवकों की बाइक टकराई, तीन गंभीर घायल

Tue, 30 Apr 2019 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
शादी से लौट रहे युवकों की बाइक टकराई, तीन गंभीर घायल
युवकों की बाइक टकराई, तीन गंभीर
विज्ञापन

हर्रैया-बभनान मार्ग पर रविवार की रात हुई दुर्घटना
तीनों घायलों को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
हर्रैया। विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे युवकों की बाइक हर्रैया-बभनान मार्ग पर आपस में टकरा गई। रविवार रात हुई दुर्घटना में बाइक सवार तीन की हालत गंभीर देखकर सीएचसी के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

गौर थाना क्षेत्र के बढ़या गांव के युवक कप्तानगंज क्षेत्र में एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। जहां से रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे लौट रहे थे। दो बाइक पर मोहम्मद अनवर आलम (30) पुत्र अकबर अली, मोहम्मद हारून (25) पुत्र हनीफ व मोहम्मद असलम (28) पुत्र इब्राहिम बगैर हेलमेट के बैठे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे आगे चल रही बाइक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रही बाइक अनियंत्रित होकर भिड़ गई। बाइक पर बैठे युवक बाइक सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस सेवा से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। तीनों युवकों का पैर टूट गया है। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed