{"_id":"5c72d675bdec224db8527750","slug":"91551029877-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन के खिलाफ मारपीट व लूट का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन के खिलाफ मारपीट व लूट का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन के खिलाफ मारपीट व लूट का मुकदमा दर्ज
मॉर्निंग वॉक के समय घात लगाकर हमला करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के दुबौला चौकी के विशुनपुरा गांव में एक युवक के साथ मारपीट व लूट का मामला प्रकाश में आया है। घटना में तीन के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
गांव के विवेक कुमार मिश्र ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि रविवार सुबह वह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। तभी गांव के मुकेश मिश्र, हरिशंकर मिश्र व साचेन्द्र मिश्र ने एकजुट होकर हमला कर दिया। जेब में रखा मोबाइल व नकदी छीन लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। इस घटना की जानकारी पीड़ित ने पहले दुबौला चौकी पर दी। उसके बाद कप्तानगंज थाना पहुंचकर लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। सूत्र यह भी बता रहे हैं कि मामला जो भी हो। लेकिन दोनों पक्ष एक ही गांव के हैं और काफी दिनों से लोगों में विवाद चल रहा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज सतानंद पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
टिनिच के पूर्व प्रधान की आकस्मिक मौत
गौर। थाना क्षेत्र के पछिलौरिया गाव निवासी मुहम्मद हुसैन गाजी 42 साल की शनिवार रात तेज सीने मे दर्द की शिकायत हुई, परिजन निजी साधन से जिला अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मुहम्मद हुसैन सल्टौआ ब्लॉक के घूरहूपुर ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान थे। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी है।