{"_id":"5c13f06abdec22573037c234","slug":"91544810602-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच के लिए गया बालक तालाब में डूबा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
Basti
Published by: राकेश पांडेय
Updated Fri, 14 Dec 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
सल्टौआ। सोनहा थाना क्षेत्र के कोठली गांव में पांच वर्षीय बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर की है। घर वालों के मुताबिक शुक्रवार को पांच वर्षीय सराफत पुत्र कुर्बान अली अपने भाई अख्तर अली के साथ गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने गया था। दोपहर करीब दो बजे स्कूल से शौच के लिए बाहर निकला। स्कूल में छुट्टी होने के बाद घर वापस काफी देर तक नहीं आया जबकि अख्तर आ गया। बेटे को नहीं देखकर परिवार के लोग परेशान हो गए। उसकी तलाश करने के लिए निकल पड़े। तलाश के दौरान ही प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित तालाब में सराफत की लाश पानी में उतराई थी। जिसे देखते ही गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे प्राभारी निरीक्षक सोनहा शिवाकांत मिश्र ने ग्रामीणों के मदद से बच्चे का शव बाहर निकलवाया। गांव के लोगों की मौजूदगी में पंचनामा कराकर शव को परिवार वालों को दे दिया। बच्चे की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।