फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   बभनान रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव, हड़कंप

बभनान रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव, हड़कंप

Sat, 04 May 2019 12:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
बभनान रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव, हड़कंप
रेल लाइन के किनारे मिला शव
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के पश्चिमी क्रासिंग के फूलवापुर के पास की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
बभनान (बस्ती)। गोरखपुर-गोंडा रेल खंड के बभनान रेलवे स्टेशन के पश्चिमी समपार क्रॉसिंग के निकट 45 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। फूलवापुर गांव के समीप अप ट्रैक के किनारे मिले शव की शिनाख्त बीरपुर छपिया निवासी वीरेंद्र कुमार कसौधन (45) के रूप में हुई है।

शुक्रवार की सुबह शौच के लिए निकले फूलवापुर के ग्रामीणों की नजर रेल लाइन के पास पड़े शव पर गई। थोड़ी ही देर में वहां स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर छपिया पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई। बाद में शव की पहचान वीरेंद्र कुमार कसौधन (45) पुत्र रामजीवन निवासी बीरपुर थाना छपिया के रूप में हुई। मृतक के पैर व चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोंडा भेज दिया। इस संबंध में छपिया थाना के बभनान चौकी इंचार्ज राजकुमार सिंह ने मृतक के परिजनों से बातचीत के आधार पर बताया दो वर्ष पूर्व हुई दुर्घटना में वीरेंद्र का पैर खराब हो गया था। उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। वह गुरुवार की शाम शौच के लिए घर से निकले थे। उनका शव रेल लाइन के पास मिला। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया ट्रेन की चपेट से आने से मौत होने का मामला लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed