फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   चोरों ने घर में की मारपीट, एक गिरफ्तार

चोरों ने घर में की मारपीट, एक गिरफ्तार

Tue, 06 Nov 2018 11:30 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने घर में की मारपीट, एक गिरफ्तार
फोटो
विज्ञापन

चोरों ने घर में की मारपीट, एक गिरफ्तार
विरोध पर एक को किया घायल, समेटे सामान
वाल्टरगंज के बहेरिया जंगल गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के बहेरिया जंगल गांव में धनतेरस की रात चोरों ने घर में उत्पात मचाया। विरोध करने पर एक को घायल कर दिया। सामान समेट कर अन्य भाग निकले। एक को गांव वालों ने पकड़ लिया। पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

बहेरिया जंगल गांव निवासी राम नवल के घर में सोमवार रात करीब एक बजे चोर घुस गए। अंदर से आवाज की आहट पर परिवार के लोग जाग गए। इसी बीच बाहर रहे चोर दरवाजा बंद कर लिए। घर में रखे 1540 रुपये, चांदी के चार पायल, सोने की एक अंगूठी, एक झाला सहित अन्य कीमती सामान समेट कर चलने लगे। इसी बीच 17 वर्षीय दीपांकर निषाद हल्ला गुहार करने लगा। सामान समेट रहे चोरों में से एक ने धारदार हथियार से वार कर दिया। इससे सिर में गंभीर चोट लगी। सभी चोर सामान लेकर भाग निकले। लेकिन तब तक लोग जुटने लगे। और परिवार के सहयोग से एक को दौड़ाकर पकड़ लिए। जमकर पिटाई के बाद वारदात की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची वाल्टरगंज पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की। पकड़े गए चोर को थाने पर ले आई। पूछताछ में उसने अपना नाम कन्हैया निवासी बिलोड़ी थाना वाल्टरगंज बताया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed