{"_id":"5adcd2ee4f1c1bed778b467c","slug":"61524421358-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठोतिया में भीषण आग, 45 घर जले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कठोतिया में भीषण आग, 45 घर जले
Updated Mon, 23 Apr 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खाई में गिरने के बाद कार में लगी आग
विज्ञापन
दुबौलिया (बस्ती)। क्षेत्र के कठोतिया गांव में रविवार दोपहर लगी आग से 45 घर जल गए। एक महिला, बालक और बालिका झुलस गईं वहीं चार मवेशी जलकर मर गए। गांव के कई घरों के लोगों के पास सिर्फ तन का कपड़ा ही बचा है।
कठोतिया गांव के पश्चिम में रोहित के घर अज्ञात कारणों से जलने लगा। शोरगुल पर जब तक लोग जुटते तेज हवाओं के चलने से आग की लपटों ने पूरे गांव को आगोश में ले लिया। गांव में चीख पुकार के साथ चारों तरफ भगदड़ मच गई। आग का धुआं देख आसपास के गांव वाले भी मदद को पहुंच गए। करीब डेढ़ घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। तब तक लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। हालांकि देर शाम तक फायर ब्रिगेड के कर्मी गांव वालों के साथ आग को बुझाते रहे। आग की लपटें सीवान में 500 मीटर दूर तक गईं जिससे कुछ जगहों पर मड़ाई से निकला भूसा भी जल गया। आग में चार मवेशी भी जिंदा जल गए। दरवाजे पर खड़ी शम्भू की कार भी जल गई। गांव वालों के तन पर कपड़े छोड़कर गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया है। हर घर को भारी क्षति पहुंची है। आग की विकरालता देखकर पुरुष जहां आग बुझाने में लगे थे वहीं रोती-बिलखती महिलाएं अपने बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाती रहीं। ग्राम प्रधान राम मूरत, प्रधान के प्रतिनिधि ध्रुव कुमार पांडेय, मोहम्मद स्वाले, अजय यादव, रमेश चौबे, अंबिका उपाध्याय, अंगद, शोभामणि आदि नेे ग्रामीणों का सहयोग दिया।
विज्ञापन