{"_id":"59a302a04f1c1b56368b463b","slug":"61503855264-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आने से छात्र की मौत
Updated Sun, 27 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की चपेट में आने से छात्र की मौत
महराजगंज।
हर्रैया थाने के महराजगंज पेट्रोल पंप के सामने ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। दुर्घटना के बाद ट्रक लेकर चालक भाग गया।
हर्रैया थाने के निपनिया गांव निवासी 18 वर्षीय उमेश कुमार पुत्र राम अधीन रविवार की शाम घर से 70 वर्षीय बाबा चिरखुन के साथ बाइक से किसी काम से महराजगंज बाजार आए थे। काम निपटा कर वह शाम पांच बजे घर के लिए वापस निकले। जैसे ही वे महराजगंज पेट्रोल पम्प के पास पहुँचे तो अपने बाबा को सड़क के किनारे उतारकर पेट्रोल भरवाने के लिये पम्प पर चले गए। पेट्रोल लेने के वह डिवाइडर के बीच सड़क पार कर रहे थे तभी बस्ती की ओर से आ रहे तेज रपतार ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। उमेश कुमार ट्रक के पहिए के नीचे आ गए और घटना स्थल पर उनकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उमेश संतकबीर इंटर कॉलेज पिकौरा सानी में इंटर का छात्र था। हर्रेया के प्रभारी निरीक्षक कपिलमुनि सिंह ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
जिगर के टुकड़े ने तोड़ दिया दम
महराजगंज। सड़क हादसे में उमेश की मौत से उसके बाबा चिरखुन विक्षिप्त हो गए हैं। उनके सामने ही ट्रक उनके पोते उमेश के ऊपर से गुजर गया और तड़प कर उसने दम तोड़ दिया। गांव से पहुँचे लोग होश खो चुके बाबा को उठाकर ले गये। पोते का चेहरा याद कर वे बेहोश हो जा रहे थे। उनके आंखों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। उमेश के परिवार में पिता राम अधीन लखनऊ में रहकर प्राइवेट काम करते हैं। इस समय वे बाहर गये हैं। माता जगवता घर पर ही रहती हैं। वहीं बड़े भाई शिव प्रकाश घर पर रहकर खेती करते हैं। दो छोटी बहनें गुंजन, अंतिमा भी भाई की मौत के बाद बेहाल है। माँ अपने बेटे का शव देखकर बेहोश हो गई। घटना से पूरे गांव में मातम है।