{"_id":"598de4f84f1c1b902f8b485f","slug":"61502471416-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेड़ी पिता ने बनाया हवस का शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशेड़ी पिता ने बनाया हवस का शिकार
Updated Fri, 11 Aug 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशेड़ी पिता ने बनाया हवस का शिकार
वाल्टरगंज।
नशे में धुत बाप पर अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बनाने का आरोप लगा है। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस किशोरी के मेडिकल परीक्षण की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना रक्षाबंधन के दिन हुई। क्षेत्र के एक गांव में पत्नी भाइयों को राखी बांधने के लिए मायके चली गई थी। घर पर पति और 17 वर्षीय बेटी थी। रक्षाबंधन के दूसरे दिन मायके से लौटने पर बेटी ने रो-रोकर पिता की करतूत बतलाई। जिसे सुनका मां का कलेजा दहल गया। वह बेटी के साथ थाने पहुंची और थानाध्यक्ष को विस्तार से घटना की जानकारी दी। तहरीर के आधार पर थानाध्यक्ष ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लड़की को मेडिकल के लिए भेजवाया तथा बाप को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस बाबत थानाध्यक्ष संजय शुक्ला ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है तथा लड़की का मेडिकल कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रिश्ते को कलंकित करने वाली यह दूसरी घटना है। इससे पहले वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गांव में भी बाप पर बेटी के साथ रेप का आरोप पीड़ित के भाई ने लगाया था। एसपी को दिए प्रार्थनापत्र में कहा था कि रेप के बाद पिता ने बेटी को मौत के घाट उतार दिया तथा उसके शव को जला भी दिया था। भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस पिता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश आज भी कर रही है।