{"_id":"594fb6f14f1c1bc4728b46e4","slug":"61498396401-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो.. सोशल मीडिया पर आपतिजनक पोस्ट,मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोटो.. सोशल मीडिया पर आपतिजनक पोस्ट,मुकदमा
Updated Sun, 25 Jun 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर संप्रदाय विशेष को इंगित करती टिप्पणी करने को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। पोस्ट से गुस्साए लोग रविवार दोपहर कोतवाली जा पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। स्क्रीन शॉट व फोटो के साथ तहरीर भी दी। प्रकरण कहीं तूल न पकड़े, इसलिए पुलिस ने फौरन मुकदमा दर्ज कर लिया। लोग दो दिन के भीतर गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की बात कहते हुए वापस लौटे।
शहर के कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के कुछ लोगों ने फेसबुक पर एक पोस्ट देखी, जिसमें धर्म विशेष से जुड़े विषय पर टिप्पणी की गई थी। मोहल्ले के तमाम लोगों को इसकी जानकारी हुई तो वे आक्रोशित हो उठे। इस पोस्ट से माहौल बिगाड़ने की कोशिश का आरोप लगाते हुए वे लोग कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर बात को दबाने की कोशिश की लेकिन जब वे नहीं माने तो आईटी एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल कपिलमुनि सिंह का कहना है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।