फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   जेसीबी से टकराई बाइक, दो घायल, एक लखनऊ रेफर

जेसीबी से टकराई बाइक, दो घायल, एक लखनऊ रेफर

Thu, 14 Feb 2019 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
जेसीबी से टकराई बाइक, दो घायल, एक लखनऊ रेफर
जेसीबी से टकराई बाइक, दो घायल, एक लखनऊ रेफर
विज्ञापन

परशुरामपुर मार्ग के बस्थनवां के पास दुर्घटना
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के पठखापुर-परशुरामपुर मार्ग स्थित बस्थनवां गांव के पास जेसीबी से टकराकर दो बाइक सवार घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
दुर्घटना बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे हुई। कोहराए बाजार की ओर एक बाइक से दो लोग जा रहे थे। इसी दौरान संपर्क मार्ग से अचानक सड़क पर चढ़ रही जेसीबी से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चला रहा युवक चोंगे में जा गिरा। इससे चोंगे का नुकीला पार्ट पेट में जा घुसा। स्थानीय लोगों ने बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला। वहीं, दूसरा साथी भी गंभीर घायल हुआ है। घायलों की पहचान परशुरामपुर थाना क्षेत्र के रीवां निवासी अंकुर शर्मा (17) पुत्र रामनारायन व छावनी थाना क्षेत्र के खतमसराय गांव निवासी विकास सिंह (22) पुत्र कन्हैया सिंह के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा से जिला चिकित्सालय अयोध्या भेजा गया। जहां ऑपरेशन के बाद हालत बिगड़ती देखकर विकास सिंह को मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। जबकि अंकुर का इलाज चल रहा है। उधर, दुर्घटना के बाद भाग रहे जेसीबी चालक को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। थोड़ी दूर पर जेसीबी खड़ी कर भाग निकला। पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची परशुरामपुर पुलिस ने जेसीबी को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन



भिऊरा में बाइक टकराने से पिता-पुत्र घायल
दुबौलिया। रामजानकी मार्ग स्थित भिऊरा बाजार के पास दो बाइकों के टकरा जाने से पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीयों की मदद से परिवार के लोग कप्तानगंज सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना बृहस्पतिवार सुबह हुई। दुबौलिया थाना क्षेत्र के शुकुलपुरा गांव निवासी संतोष शुक्ल अपने 14 वर्षीय दिव्यांग बेटे पुष्कर को हाईस्कूल की परीक्षा दिलाने के लिए बाइक से कप्तानगंज ले जा रहे थे। अभी पिता-पुत्र रामजानकी मार्ग के भिऊरा तिराहे के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ पहुंची बाइक से जोरदार टक्कर लग गई। बाइक चला रहे संतोष और उनका बेटा पुष्कर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुुर्घटना होते ही मदद में लोग पहुंचे। परिवारवालों को भी घटना की जानकारी दी गई। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिवार के लोग दोनों को लेकर जिला अस्पताल में भर्ती करा दिए हैं।

फोटो
कुत्ते से टकराकर बाइक सवार तीन लोग घायल
वाल्टरगंज। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग स्थित सोनहा थाने के पचमोहनी चौराहे पर कुत्ते को बचाने में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। इसमें एक की हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के बरगदवा निवासी देवा (15), शिवम (16) तथा अंकुर (17) एक ही बाइक से पचमोहनी दवा लेने जा रहे थे। चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने आ गया। उसे बचाने में अनियंत्रित होने से बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना होते ही आसपास के लोग मदद में दौड़ पड़े। स्थानीय स्तर पर देवा और शिवम का इलाज हुआ लेकिन डॉक्टर ने अंकुर की हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देवा और शिवम को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

लग्जरी बस ट्रेलर से टकराई, पांच घायल
70 सवारियों को लेकर दिल्ली से दरभंगा जा रही थी बस
विक्रमजोत कस्बे में फोरलेन पर हादसा, एक लेन पर जाम
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। फोरलेन पर अचानक ट्रेलर चालक के ब्रेक लगाने से नई दिल्ली से दरभंगा जा रही लग्जरी बस पीछे से टकरा गई। हादसे में बस चालक, केबिन में बैठे तीन लोग तथा ट्रेलर का एक सह चालक घायल हुआ है। बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ। इस दौरान एक लेन जाम रहा।
दिल्ली से दरभंगा जा रही प्राइवेट बस बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे विक्रमजोत कस्बे के पास पहुंची। बस में चालक, परिचालक समेत 70 लोग थे। जेसीबी मशीन को लाद कर सामने चले रहे ट्रेलर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे बस पीछे से भिड़ गई। चालक, परिचालक और केबिन में बैठे अन्य दो लोग मामूली रू प से चोटिल हो गए। जबकि ट्रेलर पर पीछे रहे एक हेल्पर को भी चोट लगी। मशीनें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। हादसे के कारण करीब डेढ़ घंटे एक लेन जाम हो गया। इसी दौरान क्षतिग्रस्त बस और ट्रेलर के चालक में विवाद होते देखकर यात्री भी शामिल हो गए। सूचना पर पहुंची डॉयल 100 पुलिस दोनों वाहनों के चालकों थाने ले आई। बस यात्रियों को आगे दूसरे साधन से जाने के लिए दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। पुलिस चौकी से मात्र दो सौ मीटर की दूरी पर हुई घटना में चौकी पुलिस दो घंटे बाद पहुंची। बस यात्रियों ने पुलिस पर वसूली करने का आरोप लगाकर विरोध जताया। किसी तरह सभी को शांत कराया गया। विक्रमजोत के नवागत चौकी प्रभारी हरिकृष्ण उपाध्याय का कहना था कि फोरलेन पर तेज चलने के चक्कर में दुर्घटना हुई है। सिपाहियों को भेजा था। दोनों वाहन चालक मुकदमा नहीं लिखाना चाहते थे। इसलिए दोनों को जाने दिया गया।

पुलिस वाहन में ठोकर मारने वाला चालक गिरफ्तार
ओड़वारा। मुंडेरवा थाने की खझौला चौकी पुलिस मंगलवार रात गश्त पर थी। अचानक एक ट्रेलर चालक ठोकर मार दी। वाहन को छोड़कर खुद भाग निकला। उसे बृहस्पतिवार को मुंडेरवा पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया। 12 फरवरी मध्य रात्रि लगभग 12:30 बजे ख़झौला चौकी पुलिस गश्त पर थी। फोरलेन पर एक ढाबे के पास पुलिस वाहन को गोरखपुर से बस्ती की ओर आ रहे ट्रेलर की ठोकर लग गई। इसमें चौकी प्रभारी दुर्ग विजय सिंह को हल्की चोट भी आई थी। दुर्घटना होते ही चालक गाड़ी छोड़ कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया था। बृहस्पतिवार को ट्रेलर चालक ऋषिकेश यादव निवासी मौनी थाना नेबुआ नौरंगिया, कुशीनगर और खलासी विजय कुमार निवासी बालकुंआ थाना रामपुर कारखाना देवरिया गाड़ी देखने थाने पर गए थे। जहां से पुलिस ने उनको पकड़कर विभिन्न धाराओं में मुक़दमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज
साऊंघाट। पुरानी बस्ती पुलिस ने शिवानन्द सोनी निवासी बेचूवाला कस्बा इकौना जनपद श्रावस्ती की तहरीर पर ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर केस दर्ज कराया। चार फरवरी की शाम मनौरी चौराहा पर आरोपी ट्रक से शिवानन्द की कार में ठोकर लग गई थी। गनीमत थी कार सवार लोग सुरक्षित रहे जबकि कार क्षतिग्रस्त हो गई थी।


सड़क पार करने में महिला घायल
कप्तानगंज। फोरलेन स्थित गौरा गांव के पास सड़क पार कर रही महिला अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गई। आसपास के लोगों ने गंभीर हाल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया। बृहस्पतिवार को गौरा गांव की ही राज कुमारी देवी (55) पत्नी जानकी प्रसाद किसी काम से सड़क उस पार जा रही थीं। बस्ती की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गईं। हादसे के बाद जुटे लोगों ने सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। परिवार के लोगों को भी घटना की जानकारी दी गई। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed