फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   सीबीआई के छापे से बाजार में अफरातफरी--

सीबीआई के छापे से बाजार में अफरातफरी--

Tue, 15 Jan 2019 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
सीबीआई के छापे से बाजार में अफरातफरी--
सीबीआई के छापे से बाजार में अफरा-तफरी
विज्ञापन

बैंक गेट में ताला, ग्राहकों, कर्मचारियों को बाहर किया
शाम चार बजे अचानक दो गाड़ियों से पहुंचे थे 10 लोग
अमर उजाला ब्यूरो
परशुरामपुर। सेंट्रल बैंक की शाखा में अचानक दो गाड़ियों से 10 लोग उतरते ही बैंक के अंदर घुस गए। ग्राहकों और कर्मचारियों को बाहर कर गेट में ताला लगा दिया। शाम चार बजे का समय होने से अफरा-तफरी मच गई। छापा की जानकारी होने पर लोगों की और कौतूहल बढ़ गई।

थोड़ी ही देर में पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। पहले तो किसी को माजरा ही समझ में नहीं आया। बाद में यह जानकारी हुई कि सीबीआई टीम ने छापा मारा है। धीरे-धीरे लोगों में एक-दूसरे से जानने की होड़ मच गई कि अंदर क्या हो रहा है। खाताधारकों और कर्मचारियों को बाहर करने से लोग बड़े घोटाले की आशंका जताने लगे। प्रबंधक से सख्ती से पूछताछ की। इस बीच प्रबंधक के मोबाइल को टीम ने कब्जे में ले लिया। बाद में सेंट्रल बैंक से संबद्ध ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से घूस लेने का मामला सामने आया। ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक अजय कुमार गुप्ता ने ही सीबीआई से शिकायत की थी कि बरहपुर के ग्राहक सेवा केंद्र को परशुरामपुर बाजार से चलाने के लिए प्रबंधक राकेश कुमार घूस मांग रहे हैं। उस समय राकेश कुमार बैंक में मौजूद थे। पूर्व नियोजित तरीके से लेनदेन के वक्त सीबीआई टीम का नेतृत्व कर रहे संतोष तिवारी ने रंगेहाथ पांच हजार रुपये सहित गिरफ्तार कर लिया। करीब आधे घंटे इंतजार के बाद बैंक से बाहर आकर सीबीआई निरीक्षक ने पत्रकारों को जानकारी दी। थोड़ी देर बाद घूसखोरी में गिरफ्तारी का मामला उजागर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed