फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   दबंगों ने महिलाओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

दबंगों ने महिलाओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Tue, 11 Jul 2017 11:39 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
दबंगों ने महिलाओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
दबंगों ने महिलाओं को दौड़ाकर पीटा
विज्ञापन


बस्ती।
जमीन कब्जे को लेकर शहर के लौकियहवा मोहल्ले में चल रही रस्साकशी ने उग्र रूप अख्तियार कर लिया। असलहों से लैस होकर जमीन पर कब्जा करने पहुंचे दबंगों के विरोध में महिलाएं आ खड़ी हुईं। इनके साथ भी मारपीट की गई।
सूचना मिलने पर जब तक पुलिस पहुंची, वहां से सभी दबंग भाग चुके थे। मंगलवार की दोपहर पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। समाचार लिखे जाने तक मान-मनौव्वल की कोशिश चलती रही।
विज्ञापन

लौकियहवा मोहल्ले के विमल कुमार का कहना है कि दूसरे पक्ष के कुछ लोग जबरिया उनकी जमीन कब्जा करने की नीयत से षडयंत्र कर रहे हैं। सोमवार को करीब पचास लोग असलहों और लाठी-डंडों से लैस होकर घर पर चढ़ आए। उनकी पत्नी संतोला बीच-बचाव करने आईं। हमलावरों ने उन्हें लाठियों से बुरी तरह पीटा और असलहा कनपटी से सटा दिया। बताते हैं कि दोनों पक्षों में लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा है। इसमें किसी हिस्सेदार से वसीयत को लेकर दोनों पक्ष भिड़े हैं। पुलिस का ढुलमुल रवैया विवाद को बढ़ा रहा है। कोतवाल का कहना है कि प्रकरण में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट, मुकदमा
परिवार की लड़की का अश्लील एमएमएस बनाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
रुधौली। थाना क्षेत्र के हनुमानगंज बाजार में आपसी विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप मढ़ रहे हैं। हालांकि, पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर चुकी है लेकिन सुलह कराने की बात भी पुलिस स्वीकार रही है। एक पक्ष ने दूसरे पर परिवार की लड़की का अश्लील एमएमएस बनाने का भी आरोप मढ़ा है।

एक पक्ष के 18 वर्षीय रितिक का आरोप है कि सोमवार को सवेरे वह शिव मंदिर से जल चढ़ाकर घर लौट रहे थे। इसी बीच गांव के साजिद ने माथे पर टीका लगाने का मजाक उड़ाया। इसके बाद घर की लड़की का अश्लील फोटो मोबाइल में दिखाने लगे। इसी को लेकर मारपीट की। मारपीट होते देखकर साजिद का भाई माजिद, सोनू और खान उसकी तरफ से मारने लगे। अपने को बचाने के लिए वह चाचा हरिश्याम की दुकान में घुस गया, वहां भी वह सभी पहुंच कर मारने लगे। बीच-बचाव करने पहुंची मां सुशीला और बहन खुशबू को भी इन लोगों ने अपमानित कर चोट पहुंचाई। इससे दुकान में रखा पाइप, जाली, पेंट, लालटेन और छाता आदि टूट गया। वहीं, दूसरे पक्ष के हैदर उर्फ पप्पू खान का आरोप है कि राजित, अरविंद, राम प्रकाश और अमित आदि ने चुनाव में बेईमानी करने का आरोप लगाया। इसी को लेकर झगड़ा हुआ। चारों घर में घुस गए और मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने दौड़ी बेटी नसीमा खातून और उसकी चाची से इन लोगों ने दुर्व्यवहार किया। प्रभारी निरीक्षक केडी सिंह ने कहा कि मामले की विवेचना की जा रही है। दोनों पक्षों में सुलह समझौता की बात हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed