फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   हिरासत में युवक की तबीयत बिगड़ी

हिरासत में युवक की तबीयत बिगड़ी

Fri, 16 Jun 2017 11:43 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
हिरासत में युवक की तबीयत बिगड़ी
हिरासत में युवक की तबीयत बिगड़ी, सीएचसी में इलाज
विज्ञापन

महराजगंज।
पांच दिन हिरासत में रखने के बाद युवक की हालत बिगड़ने पर शुक्रवार को दुबौलिया पुलिस सीएचसी कप्तानंगज लेकर पहुंची। डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक इलाज के बाद बस्ती ले जाने की सलाह दी। ब्लड प्रेशर के साथ ही उसे दिल से जुड़ी समस्या भी बताई जा रही है।

कुछ लोगों ने पेड़ारी गांव के चंद्रभान चौधरी के खिलाफ फर्जीवाड़ा करने की शिकायत की थी। उसे पूछताछ के लिए पांच दिन से दुबौलिया पुलिस ने हिरासत में रखा था। शुक्रवार को सीएचसी में भर्ती कराने की सूचना पर घरवाले अस्पताल पहुंच गए। हर्रैया क्षेत्र के पेड़ारी गांव के चंद्रभान चौधरी चार साल से एसबीआई ओझागंज के सीएसपी ब्रांच महादेवरी में कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर तैनात हैं। संचालक उमेश यादव दुबौलिया थाने के सिटकिहवा गांव के हैं। चंद्रभान के मुताबिक उन्हें 4000 रुपये पर रखा गया है। दुबौलिया क्षेत्र के उभाई गांव के लोगों ने सीएसपी के संचालक पर खाता में रकम नहीं जमा करने तथा फर्जी पर्ची देने का आरोप लगाया था। पुलिस पहले चंद्रभान चौधरी को कप्तानगंज थाने ले आई। एक रात थाने में रखा। बाद में दुबौलिया पुलिस को सौंप दिया। शुक्रवार की सुबह चंद्रभान के सीने में तेज दर्द हुआ। आनन-फानन पुलिस सीएचसी ले आई। डॉक्टरों के बस्ती ले जाने की सलाह पर दुबौलिया पुलिस चंद्रभान को थाने लेकर चली गई। चंद्रभान के परिजन ने बताया कि पुलिस और उभाई गांव के लोग उसे डरा-धमका कर फर्जी मुकदमे में फ़ंसाना चाहते हैं। दुबौलिया के एसओ ने इस संबंध में कहा कि थोड़ी बहुत तबीयत खराब थी, जिसकी जांच और दवा कराने के लिए कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जे जाया गया था। इस बाबत कप्तानगंज के सीएचसी प्रभारी डॉ. विनोद ने बताया कि चंद्रभान चौधरी का ब्लड प्रेशर बढ़ गया था। घबराहट की वजह से उसके हॉर्ट में भी दिक़्कत थी। इलाज कराने के बाद पुलिस उसे साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed