{"_id":"6aee1f4b0e9f9762c90053b4","slug":"police-to-conduct-foot-patrols-on-11-routes-surveillance-stepped-up-at-checkpoints-hisar-news-c-21-hsr1020-988349-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 11 रूट पर पैदल गश्त करेगी पुलिस, नाकों से बढ़ाई निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 11 रूट पर पैदल गश्त करेगी पुलिस, नाकों से बढ़ाई निगरानी
Sat, 07 Nov 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
हांसी। दीपावली पर जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हांसी पुलिस ने व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशानुसार हांसी शहर में 10 और नारनौंद में 2 स्थानों पर पुलिस नाके लगाए गए हैं। इसके अलावा बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में 11 रूटों पर पैदल पुलिस गश्त की व्यवस्था की गई है।
त्योहार पर बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस की विशेष टीमें तैनात की गई हैं। ईआरवी, राइडर और पीसीआर वाहनों के माध्यम से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग की जाएगी। सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
बाजारों में जेबतराशी, चोरी और छीनाझपटी जैसी वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। ये संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी की जाएगी। अनावश्यक रूप से वाहन खड़े करने और यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
दीपावली पर पटाखों की बिक्री और भंडारण को लेकर भी पुलिस निगरानी रखेगी। निर्धारित नियमों और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। हांसी पुलिस ने आमजन से त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
हांसी में पुलिस ने यहां-यहां लगाए हैं नाके :
शहीद मदन लाल ढींगड़ा पार्क के पास, पुरानी सब्जी मंडी की तरफ।
तिकोना पार्क, उमरा गेट की तरफ।
धौला कुआं के पास।
उमरा गेट पर प्रताप चौक की तरफ।
बड़सी गेट।
दिल्ली गेट।
बजरिया चौक।
विश्वकर्मा चौक पर देवीलाल मार्केट के पास।
अंबेडकर चौक से गांधी मार्केट की तरफ।
तोशाम चुंगी पर बाजार की तरफ।
नारनौंद में बस स्टैंड और मुख्य मार्ग पर दो नाके लगाए गए हैं।
यह हैं पैदल गश्त के 11 रूट:
जाट धर्मशाला से उमरा गेट तक।
उमरा गेट से तिकोना पार्क तक।
उमरा गेट से बजरिया चौक तक।
उमरा गेट से बड़सी गेट तक।
अंबेडकर चौक से बड़सी गेट तक।
विश्वकर्मा चौक से बड़सी गेट तक।
बड़सी गेट से लाल सड़क तक।
दिल्ली गेट से छाबड़ा चौक तक।
तोशाम चुंगी से पुराना बस अड्डा तक।
जींद चुंगी से विश्वकर्मा चौक तक।
लाल सड़क, हांसी।