{"_id":"6aee1ecdce66ecd6ab08cce2","slug":"attacked-with-axe-and-knife-for-refusing-to-give-chaat-on-credit-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-84748-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: उधार चाट देने से मना करने पर गंडासे व चाकू से किए वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: उधार चाट देने से मना करने पर गंडासे व चाकू से किए वार
विज्ञापन
100 रुपये की चाट के लिए हुआ विवाद, चार लोग घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-58 में चाट के 100 रुपये को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। उधार चाट देने से मना करने पर चिकन की दुकान चलाने वाले युवक ने रेहड़ी संचालक को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद अपने भाई और पिता को बुलाकर उस पर और बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों पर गंडासे व चाकू से हमला कर दिया। वारदात में चार लोग घायल हो गए।
गांव झाड़सेंतली निवासी रूपचंद सेक्टर-58 में आलू-चाट बेचता है। आरोप है कि बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे जयवीर उसकी रेहड़ी पर आया और 100 रुपये की चाट उधार मांगी। उसने पहले के पैसे देने या उधार देने से इन्कार किया। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि जयवीर ने उसको थप्पड़ मार दी। रूपचंद के भाई मनीष ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर वह और परिवार के सदस्य गेंदाराम मौके पर पहुंचे। इसी बीच जयवीर ने अपने भाई रवि और पिता सतबीर को भी बुला लिया। आरोप है कि तीनों ने गंडासे और चाकू से वार किए।
हमले में गेंदाराम के सिर पर चोट लगी और रोहित का कान कट गया। मनीष के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। कुल चार लोग घायल हुए। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। गेंदाराम और रोहित का इलाज जारी है, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि थाना सेक्टर-58 प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।