फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   5 arrested in murder

विवाहिता की हत्या के आरोप में पांच गिरफ्तार

Thu, 09 Jun 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 09 Jun 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
5 arrested in murder
आरोपी पुलिस गिरफ्त में। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के हैदराबाद गांव में दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मार डालने के आरोप में पुलिस ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में छह लोगों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन


परशुरामपुर थाना क्षेत्र के हैदराबाद गांव में मोहम्मद आलम उर्फ राजू के साथ ब्याही 23 वर्षीय शाहिरा खातून की छह जून को जलने से मौत हो गई थी। उसके पिता वसीम खां पुत्र मकबूल निवासी गंधरिया थाना विशेषरगंज जनपद बहराइच ने परशुरामपुर पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी बेटी को शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। दहेज की मांग पूरी  होने पर उन लोगों ने उसे जलाकर मार डाला। इस मामले में पुलिस ने पति मो. आलम उर्फ राजू पुत्र मो. शफी, सास मैसरजहां, ननद अंजुम, पति के भाई शब्बू, सैफ, ससुर मोहम्मद शफी के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार की रात पुलिस ने पति को छोड़ सभी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed