{"_id":"5bf5a2c4bdec22697578a0f7","slug":"41542824644-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशी शराब की दुकान में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देशी शराब की दुकान में चोरी
Updated Wed, 21 Nov 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशी शराब की दुकान में चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
नगर बाजार। थाना क्षेत्र के ग्राम फुलवरिया पांडेय के पास स्थित देशी शराब की दुकान में मंगलवार की रात चोर ताला तोड़कर उसमें रखे देशी शराब, स्टॉक रजिस्टर व नकदी उठा ले गए। दुकानदार ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। सूचना के बाद थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
गौर थाना क्षेत्र के टिनिच निवासी मनोज कुमार गुप्ता की नगर थाना क्षेत्र के फुलवरिया पांडेय के पास देशी शराब की दुकान है। दुकान में नगर कस्बा निवासी अजय कुमार सेल्समैन के रूप में तैनात हैं। मंगलवार की रात दस बजे अजय दुकान बंद करके घर चले गये। सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो ताला तोड़कर बगल में फेंका मिला तथा दुकान में रखी आठ पेटी देशी शराब, स्टॉक रजिस्टर व तीन हजार रुपये गायब थे। अजय ने इसकी सूचना दुकान के ालिक मनोज कुमार गुप्ता को दी। सूचना पाकर वह दुकान पर आए और इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी नगर राम अशीष यादव ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी ने चोरी की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।