फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   चार की मौत के बाद स्वास्थ्य टीम ने लिया सैंपल

चार की मौत के बाद स्वास्थ्य टीम ने लिया सैंपल

Fri, 02 Nov 2018 11:01 PM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
चार की मौत के बाद स्वास्थ्य टीम ने लिया सैंपल
चार की मौत के बाद स्वास्थ्य टीम ने लिया सैंपल
विज्ञापन

अज्ञात बीमारी से परिवार की चार बेटियों की मौत का मामला
माझा मानपुर गांव में हड़कंप, पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सैंपल से ही पता चल सकेगा मौत का कारण
अमर उजाला ब्यूरो
गौर।थाना क्षेत्र के माझा मानपुर गांव के भुवालडीह पुरवे के एक ही परिवार की चार मासूम बच्चियों की मौत माह भीतर होने से गांव और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंचकर परिवार व आसपास के लोगों का सैंपल लेकर जांच में जुट गई है।
माझा मानपुर भुवालडीह पुरवा निवासी इंद्रतेज यादव की एक के बाद एक चार बच्चियों की मौत ने सबको झकझोर दिया है। घटना को लेकर परिवार व आसपास के लोगों का कहना है कि समय रहते अगर स्वास्थ्य विभाग ने ठोस कदम उठाया होता तो शायद आज बच्चियों की जान बच जाती। इंद्रतेज यादव की बच्चियों की मौत 27 सितंबर से शुरू हुआ। जिसमें पहली बच्ची अंतिमा (दो माह) की मुंह से झाग आने के बाद तत्काल उसकी मौत हो गई। जबकि सोनू (2) की मौत 30 सितंबर को हुई। तीसरी बेटी सोनम (3) की 19 अक्तूबर और साक्षी (5) की मौत एक नवंबर 18 की दोपहर हुई। साक्षी घर के सामने खेलते समय बेहोश होकर गिर पड़ी और जब तक परिवार के लोग उसे गौर सीएचसी ले जाते उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इस घटना से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। शुक्रवार को गौर सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर आनंद मिश्र, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राम आसरे सरोज, बीएचडब्लू संतोष श्रीवास्तव, राकेश कुमार, रामयज्ञ यादव, अमित कुमार द्विवेदी सहित पूरी टीम गांव में पहुंचकर परिवार व आसपास के लोगों का खून का सैंपल, हैंडपंपों के पानी की जांच सहित कई अन्य बिंदुओं की जांच में जुट गई है। डॉ. आनंद कुमार मिश्र ने बताया कि बच्चियों की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए विभाग की टीम जांच-पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का असली कारण पता चलेगा। प्रभारी निरीक्षक गौर रामसमुझ प्रभाकर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के प्रार्थना पत्र पर साक्षी का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed