{"_id":"59aaf1474f1c1b0c278b4e11","slug":"41504375111-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत का बालक बस्ती में बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानीपत का बालक बस्ती में बरामद
Updated Sat, 02 Sep 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत का बालक बस्ती में बरामद
वाल्टरगंज (बस्ती)।
पुरानी बस्ती पुलिस ने हड़िया चौराहे से एक दस वर्षीय बालक को बरामद किया है। बालक के पास से पुलिस ने पानीपत से बरौनी जाने का टिकट मिला। पूछताछ में बालक ने अपना नाम जहांगीर बताया है। बाद में पुलिस ने बच्चे को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया।
थाना क्षेत्र के हड़िया चौराहे पर एक दस वर्षीय बालक रोते हुए नजर आया। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस की चीता टीम ने बच्चे को हिरासत में लेकर थाने पर पहुंचा दिया। इसके बाद पुलिस ने चाइल्ड लाइन के पंकज यादव से संपर्क साधा और उसे बच्चा सुपुर्द किया।
पुलिस और चाइल्ड लाइन के रामललित यादव के मुताबिक बच्चे ने अपना नाम जहांगीर, निवासी पानीपत बताया है। यादव ने बताया कि उसके पास पानीपत से बरौनी का टिकट मिला है। यानी वह बरौनी जा रहा था। बच्चे ने पूछताछ में बताया है कि उसकी मां आशा और पिता सुभाष पानीपत में रहते हैं। मां ने उसे कुछ कपड़े और टिकट देकर ट्रेन में बैठा दिया और बोली भाई आदेश के पास चले जाओ। बच्चे ने बताया कि उसकी एक बहन खुशबू है। जो माता-पिता के साथ ही रहती है। वह शुक्रवार की शाम पानीपत से ट्रेन में बैठाया गया और सुबह जब ट्रेन बस्ती पहुंची तो गेट पर बैठे होने के कारण धक्का लगा और बस्ती में उतर गया। जब तक वह ट्रेन में फिर से चढ़ता तब तक ट्रेन ने रफ्तार पकड़ ली। वह रोते हुए बाहर निकला तो एक ऑटो वाले ने उसे हड़िया चौराहे पर छोड़ दिया।