फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ठंड से मजदूर के मौत की आशंका

ठंड से मजदूर के मौत की आशंका

Thu, 03 Jan 2019 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
ठंड से मजदूर के मौत की आशंका
ठंड से मजदूर के मौत की आशंका
विज्ञापन

टिनिच। गौर थाना क्षेत्र के अजगैवाजंगल ग्राम पंचायत के अर्जुनवीरों गांव निवासी एक मजदूर की ठंड से मौत की आशंका जताई गई है।
गांव निवासी दीपचंद (35) मजदूरी करके परिवार की जीविका चलाते थे। पत्नी धर्मावती ने बताया कि चार दिन पूर्व दीपचंद बस्ती शहर से घर आए थे। बुधवार शाम बुखार के साथ सीने में दर्द की शिकायत हुई। प्राथमिक इलाज कराकर लोग घर ले आए। बृहस्पतिवार सुबह दीपचंद को उल्टी-दस्त होने लगी। अस्पताल ले जाने के लिए धन का इंतजाम करने लगे। अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई। लेखपाल ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि परिवार वालों से इसकी जानकारी मिली है कि उनकी मौत ठंड लगने से हुई है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। एसडीएम भानपुर राजेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण साफ हो पाएगा। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed