{"_id":"6aeb88067d00d2096e0964c9","slug":"complaint-regarding-the-physical-abuse-of-children-at-bal-seva-ashram-reaches-the-nhrc-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-159658-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बाल सेवा आश्रम में बच्चों से मारपीट की शिकायत एनएचआरसी तक पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बाल सेवा आश्रम में बच्चों से मारपीट की शिकायत एनएचआरसी तक पहुंची
विज्ञापन
भिवानी। बाल सेवा आश्रम में बच्चों से कथित मारपीट और शारीरिक प्रताड़ना का मामला राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी) पहुंच गया है। सामाजिक कार्यकर्ता प्रिया असीजा ने आयोग के सदस्य प्रियांक कानूनगो को शिकायत भेजकर निष्पक्ष जांच और तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
प्रिया असीजा के अनुसार 30 अक्तूबर को वह परिवार के एक सदस्य का जन्मदिन मनाने बाल सेवा आश्रम पहुंची थीं। वहां बातचीत के दौरान कुछ बच्चों ने आश्रम के एक कथित पदाधिकारी पर मारपीट करने के आरोप लगाए। बच्चों ने बताया कि उन्हें थप्पड़ और मुक्कों से पीटा जाता है तथा पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।
शिकायत में बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के 18 अक्तूबर के निरीक्षण का भी उल्लेख किया गया है। प्रिया के अनुसार समिति के हस्तलिखित निरीक्षण विवरण में दर्ज है कि आश्रम के निरीक्षण के दौरान एक बच्चे ने सदस्यों को बताया था कि आश्रम के एक कथित पदाधिकारी ने उसे थप्पड़ और मुक्कों से पीटा है। इसके बावजूद निरीक्षण टिप्पणी में शिकायत पर तत्काल की गई कार्रवाई का स्पष्ट विवरण नहीं है।
विज्ञापन
प्रिया ने आरोप लगाया कि बच्चे की शिकायत के बाद भी उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और आरोपों की जांच कराने के लिए तत्काल कदम नहीं उठाए गए। उन्होंने कहा कि बाल कल्याण समिति बच्चों की शिकायतों के प्रति अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखा रही और अपने वैधानिक दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने में विफल रही है।
हरियाणा बाल अधिकार संरक्षण आयोग को भी भेजी थी शिकायत
प्रिया असीजा ने बताया कि उन्होंने 31 अक्तूबर को हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, पंचकूला की अध्यक्ष को भी लिखित शिकायत भेजी थी। इसमें आश्रम का निरीक्षण कराने और प्रबंधन की अनुपस्थिति में बच्चों से स्वतंत्र एवं गोपनीय बातचीत कराने की मांग की गई थी। इसके बावजूद बच्चों की सुरक्षा और उनकी शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई को लेकर चिंता बनी हुई है।
एनएचआरसी से की ये प्रमुख मांगें
शिकायत में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग से आश्रम का स्वतंत्र और औचक निरीक्षण कराने, बच्चों से गोपनीय माहौल में बातचीत करने तथा कथित मारपीट की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य सुरक्षित रखने तथा जरूरत के अनुसार प्रभावित बच्चों का चिकित्सकीय परीक्षण कराने का आग्रह किया गया है। प्रिया ने बाल कल्याण समिति, भिवानी की भूमिका की जांच कर यह पता लगाने की मांग भी की है कि बच्चों की शिकायत के बावजूद प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
बाल आश्रमों में रहने वाले बच्चे विशेष संरक्षण और देखभाल के अधिकारी हैं। यदि वे उन्हीं संस्थानों में असुरक्षित महसूस करते हैं और उनकी शिकायतों पर कार्रवाई करने वाली संस्थाएं भी निष्क्रिय रहती हैं तो यह पूरी बाल संरक्षण व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न है। इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए। -प्रिया असीजा, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिकायतकर्ता
बाल सेवा आश्रम में बच्चों के साथ कथित मारपीट के मामले में सीडब्ल्यूसी की ओर से उचित कार्रवाई की जा रही है। समिति की तरफ से बच्चों के साथ न्याय किया जाएगा। समिति पर किसी भी तरह की निष्क्रियता के लगाए गए आरोप बिल्कुल निराधार हैं। -धीरज सैनी, कार्यवाहक चेयरमैन, जिला बाल कल्याण समिति, भिवानी