Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozbad news sirsaganj abduction 3 arrested

Firozabad News: इश्क की रंजिश, पैसों की तकरार…छात्र पर चढ़ा दी कार

Thu, 05 Nov 2026 01:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
firozbad news sirsaganj abduction 3 arrested
फोटो 41 सिरसागंज पुलिस की हिरासत में धोखाधड़ी करने वाले सगे भाई। स्रोतः पुलिस - फोटो : 1
सिरसागंज। पूर्व प्रेमिका से दोस्ती और 90 हजार रुपये के लेनदेन के विवाद में मंगलवार देर रात कुछ युवकों ने सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे एक छात्र पर कार चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश की। बाद में उसे बेरहमी से पीटकर जबरन गाड़ी में डाल लिया और अपहरण कर ले गए। राहगीरों की सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल घेराबंदी की और मुख्य आरोपी समेत तीन को दबोचकर छात्र को सकुशल मुक्त करा लिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर जानलेवा हमला, अपहरण और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर बुधवार को कोर्ट के आदेश पर आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


सोथरा रोड निवासी पीड़ित छात्र सुमित ने बताया कि मुख्य आरोपी नगला भूपाल निवासी अमित की पूर्व प्रेमिका से उसकी नजदीकियां बढ़ गईं थीं। इस कारण वह रंजिश मानता था। इसके अलावा, अमित पर सुमित के 90 हजार रुपये भी बकाया हैं। इसी रकम को मांगने पर मंगलवार शाम करीब 6 बजे आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

फिर रात करीब साढ़े दस बजे जब सुमित बस अड्डे के पास खड़ा था, तीन गाड़ियों में सवार होकर आए हमलावरों ने उसपर कार चढ़ा दी और जब वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा तो उसे जबरन गाड़ी में खींचकर अगवा कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह की टीम ने जाल बिछाया और कुछ ही दूरी पर घेराबंदी कर आरोपियों को धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अमित, पीयूष और एक अन्य आरोपी मोहित (मैनपुरी के अटल चौक स्थित ट्रेवल एजेंसी की कार का चालक) को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त औरा कार, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस पवन, निशांत, सत्यम, रविकांत और रोहित निवासीगण नगला भूपाल की तलाश में दबिश दे रही है।




किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार हो चुके हैं। फरार चल रहे अन्य लोगों को पकड़ने के लिए भी संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।
- चंचल त्यागी, सीओ सिरसागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed