फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   भू-माफियाओं पर गिरी प्रशासन की गाज, हटा अतिक्रमण

भू-माफियाओं पर गिरी प्रशासन की गाज, हटा अतिक्रमण

Thu, 29 Jun 2017 06:11 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
भू-माफियाओं पर गिरी प्रशासन की गाज, हटा अतिक्रमण
सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले भू-माफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। इसके तहत बृहस्पतिवार को पैकोलिया थाना क्षेत्र के बेलसड़ गांव में एंटी भू-माफिया स्क्वायड ने कार्रवाई करते हुए 16 बीघा जमीन खाली कराया। इस दौरान पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इन लोगों को पूर्व में ही प्रशासन ने नोटिस दे रखी थी, बावजूद इसके इनकी सेहत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा था।
विज्ञापन

डीएम अरविंद कुमार सिंह के निर्देशन में गठित टीम ने एसडीएम हर्रैया हरिश्चंद्र सिंह व तहसीलदार नवीन प्रसाद के नेतृत्व में टीम गांव में पहुंची। यहां गाटा संख्या 327 के 201 एअर खलिहान की जमीन जिस पर दबंगों ने कब्जा कर पशुशाला व रिहायशी मकान बना लिया था को हटा दिया। हर्रैया, परशुरामपुर व पैकोलिया पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर खलिहान को जेसीबी की मशीन से तोड़ कर अतिक्रमण दूर किया, जिससे लंबे समय से बाधित ग्रामीणों का रास्ता खुल गया। इसके बाद लेखपाल व कानूनगो ने इसका सीमांकन कर दिया।
विज्ञापन

एसडीएम हरिश्चन्द्र सिंह ने बताया कि एंटी भू- माफिया स्क्वायड द्वारा लगभग 16 बीघा सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा जमाए बैठे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके कब्जे से जमीनों को मुक्त कराया गया। बताया कि बेलसड़ गांव से इसकी पहल शुरू हो गई है। हर्रैया तहसील क्षेत्र में 312 स्थान चिन्हित किए गए हैं जिस पर अवैध कब्जा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed