फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   3 caught in double murder

आपत्तिजनक हाल में देख लड़की के घरवालों ने आपा खोया, तीन गिरफ्तार

Sun, 11 Mar 2018 11:27 PM IST
basti
basti Updated Sun, 11 Mar 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
3 caught in double murder
पकड़े गए तीनों आरोपी। - फोटो : amar ujala
बस्ती। हमउम्र मौसेरे भाई-बहन की हत्या का पर्दाफाश पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कर युवती के पिता सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फोरलेन पर बड़ेवन फ्लाईओवर के पश्चिम दिशा में शनिवार को दो सौ मीटर के दायरे में दोनों के शव मिले थे। रविवार दोपहर एसपी कार्यालय में प्रभारी एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों को आपत्तिजनक हाल में देख लड़की के परिवार वाले आपा खो बैठे और उनकी हत्या कर दी। आरोपियों ने युवक की हत्या को दुर्घटना साबित करने के लिए उसे मारकर हाईवे पर फेंक दिया था, लेकिन पोस्टमार्टम में मौत की वजह सिर के पीछे एंटी मॉर्टम इंजरी आने से साफ हो गया कि उसका पहले कत्ल किया गया।
विज्ञापन

एएसपी के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 11 बजे मूड़घाट की रहने वाली किरन अपने घर में नहीं दिखी तो पिता, चाचा और भाई उसे ढूंढने निकले। उन्होंने सरसों के खेत में किरन को उसके मौसेरे भाई गोरखपुर के बरगदवा निवासी रामू के साथ आपत्तिजनक हाल में देख लिया। इसके बाद पास में पड़ी ईंट उठाकर युवक के सिर पर पीछे से तगड़ा प्रहार कर दिया। सिर में चोट लगने से रामू बेहोश हो गया। उसे लाकर फोरलेन फ्लाईओवर के ऊपर रोड पर फेंक दिया। शनिवार को जीवित हाल में पड़ा देख पुलिस की गश्त पार्टी उसे अस्पताल ले गई, जहां मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन

उधर, रामू की हत्या करते देख किरन अपने पिता, भाई और चाचा से हाथापाई करने लगी। इस पर पिता ने दूसरी ईंट उठाकर किरन को कूंच डाला। पुलिस ने दोनों की हत्या के आरोप में मृतका के पिता विजय पाल चौहान, चाचा जनार्दन और भाई शंभू उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 ---------- 
भ्रूण नहीं, मांस का लोथड़ा था
शनिवार को जिस जगह युवती की लाश मिली वहीं मांस का लोथड़ा भी मिला था। पुलिस इसे भ्रूण बता रही थी। रविवार को उसकी टेस्ट रिपोर्ट में पता चला कि लोथड़ा भ्रूण नहीं था। एएसपी का कहना है कि वह किसी जानवर की आंत का हिस्सा जैसा टुकड़ा था। 
 ------- 
राखी बांधने गई थी मौसी के घर
हत्यारोपियों ने पुलिस को बताया कि किरन राखी बांधने गोरखपुर के बरगदवा में मौसी के घर गई थी। वहीं उसके मौसेरे भाई विवेक उर्फ रामू से नाजायज संबंध हो गए। रामू ने किरन को मोबाइल खरीदकर दिया था जिससे दोनों बातचीत करते थे। शुक्रवार की रात विवेक के बुलाने पर किरन खेत की तरफ गई थी। विजयपाल का कहना है कि उसके छोटे बेटे गुलाब ने उसे खेत की तरफ जाते देखने की बात पिता को बताई। तब वे लोग ढूंढने निकले। 

------------- 
पांच हजार के इनाम का एलान 
सनसनीखेज डबल मर्डर के तीनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने पर एसपी की तरफ से पांच हजार रुपये इनाम की घोषणा की गई है। प्रभारी एसपी ने बताया कि सीओ सदर पवन गौतम के पर्यवेक्षण में कोतवाल विजयेंद्र सिंह, एसएसआई चंद्रमोहन भाटिया, एसआई दुर्गा प्रसाद के अलावा कांस्टेबल आनंद प्रकाश यादव, अशोक सिंह, प्रदीप दुबे, राहुल सिंह, हरेंद्र यादव, विकास कुमार आदि ने कामयाबी हासिल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed