फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   29 mobile phone found

सर्विलांस के जरिए 29 मोबाइल बरामद

Thu, 03 Jan 2019 11:41 PM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 03 Jan 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
29 mobile phone found
डेमो - फोटो : डेमो
बस्ती। पुलिस के सर्विलांस सेल को विभिन्न स्थानों से गुम हुए 29 मोबाइल बरामद करने में कामयाबी मिली। इनकी अनुमानित कीमत लगभग तीन लाख 81 हजार बताई जा रही है। इसमें पुलिस, प्रशासनिक विभाग के अलावा समाचार पत्र वितरक एवं अन्य वर्ग के लोगों के मोबाइल शामिल हैैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीआईजी/एसपी दिलीप कुमार ने पत्रकार वार्ता के दौरान बरामद मोबाइल को मालिकों के सुपुर्द कर दिया। महीनों बाद अपना गुम मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान फैल गई। लोग न्यू ईयर का उपहार मानते हुए पुलिस को धन्यवाद देते हुए घर लौटे। डीआईजी ने बताया कि सर्विलांस प्रभारी पंकज पाण्डेय, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल हिंदे आजाद एवं जनार्दन प्रजापति की मेहनत का परिणाम रहा कि इतनी बड़ी कामयाबी मिली। इस दौरान एएसपी पंकज, सीओ सिटी आलोक सिंह, कलवारी अरविंद कुमार वर्मा, सीओ रुधौली एसएन सिंह, पीआरओ डीके मिश्र आदि भी मौजूद रहे।  
विज्ञापन


इन लोगों के मोबाइल मिले
समाचार पत्र वितरक संघ के जयप्रकाश गोस्वामी निवासी डारीडीहा मिश्रौलिया, श्याम सुन्दर मिश्रा प्रभारी आईजीआरएस, अरुण कुमार श्रीवास्तव फायर सर्विस, विजय शंकर मिश्र निवासी नया आवास बरगदवा मंडवा नगर, शोभित निवासी चननी, विनोद कुमार निवासी नरायनपुर, आलोक वर्मा आवास विकास कालोनी, आदित्य साहनी वाल्टरगंज, योगेन्द्र नाथ वाणिज्यकर अधिकारी सचल दल सिद्धार्थनगर, शमशेर खान निवासी रहमतगंज थाना कोतवाली के मोबाइल ढूंढ लिए गए। इसी क्रम में रणवीर सिंह निवासी गोभिया थाना हर्रैया, राज कुमार गुप्ता निवासी कटरा पानी टंकी, रविकान्त मिश्र निवासी बहादुरपुर थाना नगर, सचिन कुमार पाण्डेय बैरिहवा, पंकज सोनी चिलमा बाजार, धीरज उपाध्याय निवासी पकरी हिरदयी, राम अनुज भास्कर एडवोकेट, बालजी पाण्डेय पुराना डाकखाना, अजय कुमार मिश्र पुरानी बस्ती, अजय कुमार सिविल लाइन, सुरेन्द्र यादव पुलिस लाइन वसीम अहमद निवासी गडगोडिया गांधी नगर, गिरीराज चौधरी निवासी राजा बाजार थाना पुरानी बस्ती, पिन्टू बबलू यादव डारीडीह कोतवाली, शोएब गांधीनगर थाना कोतवाली, कमिश्नर बस्ती मण्डल के सीए, सुरेन्द्र कुमार कलवारी, दिलीप कुमार गुप्ता चकोही थाना दुबौलिया और राजेन्द्र सोनकर तुर्कहिया गांधी नगर के मोबाइल बरामद किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed