{"_id":"5bf5a2bcbdec226934564930","slug":"21542824636-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका
Updated Wed, 21 Nov 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
गौर। थाना क्षेत्र के बेलवरिया जंगल के टोला पक्किया में मंगलवार की रात घर से लापता हुई युवती का शव गांव के उत्तर दिशा में गन्ने के खेत में मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता ने गांव की एक युवती सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
बेलवरिया ग्राम पंचायत के टोला पक्किया निवासी घूरे की 19 वर्षीय पुत्री दुर्गावती शाम को परिवार के साथ खाना खाने के बाद सो गई। रात में परिवार के किसी सदस्य की नजर उसके बिस्तर पर पड़ी तो वह नहीं दिखी। जानकारी के बाद परिवार के लोग खोजबीन में जुट गए। आरोप है कि रात में ही गांव के युवक अमित कुमार ने लड़की के पिता को फोन पर बताया कि दुर्गावती की लाश बाबा रामदीन दास कुट्टी के बगल गन्ने के खेत में पड़ी है। इस पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। जहां पर युवती का शव जमीन पर पड़ा था। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
परिजन शव को उठाकर घर ले लाए और डॉयल 100 पर पुलिस को सूचना दी। बुधवार को सुबह युवती के पिता घूरे ने गौर पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के अमित कुमार, सुमित कुमार व शीलू ने उनकी बेटी की हत्या करके शव गन्ने के खेत में छुपा दिया था। बाद में इन लोगों ने फोन पर खुद ही हत्या की सूचना दी और बताया कि यह बात किसी को पता नहीं चलनी चाहिए।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचे सीओ हर्रैया राहुल पांडेय व प्रभारी निरीक्षक गौर रामसमुझ प्रभाकर जांच पड़ताल में जुट गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या व एससीएसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। सीओ हर्रैया राहुल पांडेय ने कहा कि हत्या का कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चल सकेगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।