फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   फोटो.. कैफे की आड़ में नकली करेंसी वाला गिरफ्तार

फोटो.. कैफे की आड़ में नकली करेंसी वाला गिरफ्तार

Fri, 12 Oct 2018 12:29 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
फोटो.. कैफे की आड़ में नकली करेंसी वाला गिरफ्तार
फोटो..
विज्ञापन

कैफे की आड़ में नकली करेंसी वाला गिरफ्तार
पांच और दो सौ रुपये की गड्डियों में के सारे नकली नोट
करेंसी छापने के उपकरण भी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। साइबर कैफे की आड़ में नकली करेंसी का धंधा करने वाले गिरोह के गुर्गे को स्वॉट टीम ने हर्रैया थाने की मदद से पकड़ लिया। उसके कब्जे से पांच और दो-दो सौ रुपये के नोट बरामद किए गए हैं। पकड़ा गया गुर्गा बहराइच जिले का है, जिसका साथी भी वहीं का रहने वाला है। उसे दबोचने के लिए टीमें निकल चुकीं हैं। पांच सौ रुपये के 250 और दो सौ रुपये के 46 जाली नोट बरामद हुए हैं।

एसपी दिलीप कुमार ने बृहस्पतिवार को एसपी कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान नकली नोट वाले गिरोह का ब्योरा बताया। मुख्य आरोपी रियाज बहराइच जिले के रिसिया थाना क्षेत्र के करामत पुरवा अचरौर का निवासी है। वह अपने गांव के पास ही खां साइबर कैफे चलाता है। इसकी आड़ में वह नकली नोट भी प्रिंट करने लगा था। बहराइच का ही रहने वाला विजय कागज मुहैया कराता था। नकली नोट के अलावा मॉनीटर, सीपीयू, स्कैनर/ प्रिंटर बरामद किया गया है। पांच सौ और दो सौ रुपये के नकली नोट का सौदा आधे भाव में होता था। बकौल एसपी स्वॉट टीम प्रभारी विक्रम सिंह ने टीम के साथ हर्रैया पुलिस की मदद से बुधवार की रात करीब साढ़े 11 बजे मनोरमा पुल से रियाज को 1.34 लाख रुपये के नकली नोट और चाकू के साथ दबोच लिया। टीम ने ढाबे से सामान बरामद कर लिया। रियाज के खिलाफ हर्रैया थाने में आईपीसी व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed