फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   करंट से शिक्षक की मौत,परिवार में कोहराम

करंट से शिक्षक की मौत,परिवार में कोहराम

Mon, 02 Oct 2017 11:23 PM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
करंट से शिक्षक की मौत,परिवार में कोहराम
करंट से शिक्षक की मौत, परिवार में कोहराम
विज्ञापन


बस्ती।
बहादुरपुर ब्लॉक के नरायनपुर गांव निवासी गुरु प्रसाद पाण्डेय (45) की सोमवार को करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पगार में सहायक अध्यापक पद पर तैनात थे। घटना से गांव में मातम छा गया है।

नगर थाने के नरायनपुर निवासी गुरु प्रसाद पांडेय शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र में मकान बनवाकर परिवार सहित रहते थे। स्कूल से छुट्टी मिलने पर वह विद्यालय से कुछ किमी पर स्थित पैतृक गांव में खेती व गांव के परिवार की देखभाल करने जाते थे। रात होने से पहले शहर लौट आते थे। सोमवार को गांधी जयंती की छुट्टी होने से सुबह ही वह गांव पहुंच गए। शाम करीब पांच बजे घर के एक कमरे में तार जोड़ते वक्त उन्हें करंट लग गया। उस समय उनके परिवार के कई लोग बाहर मौजूद थे। काफी देर तक आहट न होने पर कमरे में जाकर देखा तो कोने में वह गिरे पड़े थे। जानकारी होते ही आसपास के भी तमाम लोग जुट गए। उन्हें फौरन जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया गया। एक बेटा-बेटी और पत्नी के अलावा पूरा परिवार पीछे छोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed