{"_id":"5ccb4622bdec22070b272326","slug":"201556825634-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्केस्ट्रा में डांस के लिए विवाद, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आर्केस्ट्रा में डांस के लिए विवाद, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्केस्ट्रा में डांस के लिए विवाद, एक घायल
कप्तानगंज के परसपुरा की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। आर्केस्ट्रा में डांस करने के लिए बुधवार को आधी रात दो गांवों के युवकों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू होते ही भगदड़ मच गई। मारपीट में परसपुरा का युवक घायल हो गया। किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
परसपुरा गांव में बुधवार की रात तिलक कार्यक्रम था। जहां आर्केस्ट्रा चल रहा था। दूसरे गांव के लोग भी कार्यक्रम देखने पहुंचे थेे। कार्यक्रम में डांस को लेकर युवकों में विवाद शुरू हो गया। गांव वालों के मुताबिक कुछ युवक महिला कलाकारों को स्टेज से नीचे उतारकर उनके साथ डांस करने की मांग कर रहे थे। जिसे लेकर दूसरे पक्ष के लोग नाराज हो गए। विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। लाठी डंडा से हुई मारपीट से अफरातफरी मच गई। आर्केस्ट्रा कलाकारों ने कार्यक्रम बंद कर दिया। घटना में गांव के 35 वर्षीय राजेंद्र का सिर फट गया। उन्हें कुछ लोग निजी डॉक्टर के यहां इलाज के लिए ले गए। उधर, मौके पर पहुंचे अन्य लोगों ने हंगामा बंद कराया। कप्तानगंज प्रभारी निरीक्षक सतानंद पांडेय ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।