फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   फोटो... प्रतिमा रखने को लेकर महुंड़र में विवाद

फोटो... प्रतिमा रखने को लेकर महुंड़र में विवाद

Sun, 08 Jul 2018 11:16 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
फोटो... प्रतिमा रखने को लेकर महुंड़र में विवाद
फोटो...
विज्ञापन

प्रतिमा रखने को लेेकर महुंड़र में विवाद
पुलिस की सूझबूझ से टला टकराव, 40 पाबंद
हनुमान प्रतिमा स्थापित करने के लिए खोद रहे थे नींव
रातोंरात गाड़ दिया अंबेडकर प्रतिमा के इर्दगिर्द पिलर
पैमाइश होने तक दोनों पक्ष को संयम बरतने की हिदायत
अमर उजाला ब्यूरो
वाल्टरगंज (बस्ती)। पुरानी बस्ती क्षेत्र के महुड़र गांव में हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित करने के लिए नींव ख़ुदाई के दौरान विवाद हो गया। दूसरा पक्ष उस जगह को अंबेडकर पार्क बताकर विरोध करने लगा।
रविवार को दोनों पक्षों में टकराव की स्थिति पैदा होने लगी। मगर सूचना पर पहुंची पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पैमाइश होने तक दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने को राजी कर लिया। मौके पर रातोंरात लगाए गए पिलर भी उखाड़ दिया गया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। पुरानी बस्ती एसओ सर्वेश राय ने बताया कि दोनों पक्षों के 20-20 लोगों पर शांतिभंग की आशंका में पाबंद किया गया है।
विज्ञापन

पुरानी बस्ती क्षेत्र के महुड़र गांव के पूरब लगी अंबेडकर की प्रतिमा और उससे करीब 30 फीट दक्षिण काली जी का स्थान है। इसी के बीच हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित करने के लिए रविवार को एक पक्ष बुनियाद खोदवाने लगा। जिसका अनुसूचित जाति के युवकों ने विरोध किया। बताया जा रहा है कि शनिवार को नींव की ईंट गिरते देखकर अंबेडकर वादी उस पर हक जताने लगे। सीमेंट का पिलर मंगाकर रातोंरात गड़वा दिया। रविवार सुबह दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। एसओ का कहना है कि पैमाइश के बाद अधिकारी जो तय करेंगे, वैसा एक्शन पुलिस लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंजर पर दोनों पक्ष की दावेदारी
बंजर की जमीन पर दोनों पक्ष आमादा फौजदारी हैं। लोग बता रहे हैं कि वह भूखंड ऐसे मौके पर है, जिसकी काफी अहमियत और कीमत है। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्ष उस जमीन पर हक कायम रखना चाहते हैं। इसीलिए प्रतिमाओं को माध्यम बनाया जा रहा है। गांव के लोग कहते हैं कि काली जी की प्रतिमा के पास हनुमान जी प्रतिमा स्थापित की जा रही है, जिसमें कोई विवाद की गुंजाइश नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed