फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   2 truck accident, driver died

दो ट्रक टकराए, चालक मरा, खलासी घायल

Thu, 21 Jun 2018 11:59 PM IST
basti
basti Updated Thu, 21 Jun 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
2 truck accident, driver died
क्षतिग्रस्त ट्रक। - फोटो : amar ujala
महराजगंज। फोरलेन पर हर्रैया थाने के खैरीओझा के निकट आगे चल रहे ट्रक में पीछे से दूसरा ट्रक जा घुसा। इससे पीछे के ट्रक के परखचे उड़ गए। घटना में ट्रक चालक की मौत हो गई। खलासी गंभीर रूप से घायल हुआ है। एनएचएआई के एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

कानपुर से नेपाल जा रहा आलू लदा ट्रक बृहस्पतिवार तड़के हर्रैया थाने के खैरी ओझा गांव के निकट पहुंचा। तभी उसके आगे चल रहे बालू लदे ट्रक के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। इससे आलू वाला ट्रक जा घुसा। 26 वर्षीय ट्रक चालक सर्वेश कुमार निवासी मन्नूखेड़ा, थाना संडीला जिला हरदोई की मौके पर ही मौत हो गई। उसी गांव का निवासी खलासी झगरू ट्रक की बॉडी में फंस गया था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची हर्रैया पुलिस ने चालक का शव और घायल खलासी को ट्रक की बॉडी काटकर निकलवाया। हर्रैया के प्रभारी निरीक्षक कपिलमुनि सिंह ने बताया कि खलासी की हालत भी गंभीर है। ड्राइवर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन




कार की चपेट से साइकिल सवार घायल
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के बस्ती-महुली मार्ग स्थित टिकवा जोत के पास कार की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक घायल हो गया। पीएचसी के डॉक्टरों ने गंभीर हाल देखकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के तामेश्वर नाथ गांव निवासी राजेश कुमार (30) पुत्र दीनानाथ साइकिल से अपने मित्र के घर भागवत कथा के कार्यक्रम में टिकवा जोत आ रहे थे। बस्ती-महुली मार्ग स्थित मित्र के घर से 50 मीटर पहले ही सड़क पार करने के दौरान देईसांड़ की तरफ़ से आ रही तेज रफ्तार कार ने चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि साइकिल सवार उछल कर कार के सामने शीशे पर जा गिरा। सिर, कमर, पैर, हाथ और सीने पर गंभीर चोट लगी। दुर्घटना होते ही मदद के लिए आसपास के लोग दौड़ पड़े। आपसी मदद से घायल राजेश को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बनकटी ले गए। जहां पर डॉक्टर धर्मेंद्र चौधरी ने स्थिति गंभीर देखकर प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। कार चालक भाग निकला। लालगंज पुलिस को पीड़ित पक्ष से देर शाम तक तहरीर नहीं दी गई थी।

बोलेरो हादसे में घायल बालक ने दम तोड़ा
नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के गोटवा (बसहवा) के पास 19 जून को हुई बोलेरो दुर्घटना में घायल बालक ने भी दम तोड़ दिया। अभी तीन घायलों को इलाज लखनऊ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। बृहस्पतिवार को नगर पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। देवरिया जिले के भेलीपट्टी थाना पथरदेवा निवासी सत्यदेव लाल पूरे परिवार के साथ 19 जून को लखनऊ जा रहे थे। उनके साथ बोलेरो में बेटा अच्युत, बहू पूनम, बच्चे अल्पिका एवं आदित्य थे। 19 जून के रात ट्रक के चपेट में आने से बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में सत्यदेव लाल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। बेटे, बहू और बच्चे घायल हुए थे। जिन्हें जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। जहां आदित्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अनिल कुमार पुत्र स्व. सत्यदेव की तहरीर पर नगर पुलिस ने ट्रक संख्या यूपी 44 टी 9297 के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।


बाइकों की टक्कर में तीन घायल
दुबौलिया। रामजानकी मार्ग स्थित अमानीगंज के पास बृहस्पतिवार को दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं।  इस पर सवार तीन लोग घायल हो गए। तीनों का इलाज निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है। दुर्घटना दोपहर करीब साढ़े 11 बजे के आसपास हुई। रामजानकी मार्ग स्थित अमानीगंज में अनियंत्रित हो कर दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। बाइक पर सोनू (20), शाह आलम (24) व मोहम्मद कैफ (15)  निवासी खुशहालगंज घायल हो गए। दोनों बाइक चालक हेलमेट भी नहीं लगाए थे, जिससे सिर में गंभीर चोटें लगीं। हादसे के बाद आसपास के लोग मदद में दौड़े। घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन तीनों को दुबौलिया में निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराए, जहां इलाज चल रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed