फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   2 died in accident0

सरेराह पलटा ट्रक, दबकर दो मरे

Sat, 24 Nov 2018 11:34 PM IST
basti
basti Updated Sat, 24 Nov 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
2 died in accident0
पलटा ट्रक। - फोटो : amar ujala
बस्ती। पुरानी बस्ती थाने के मेंहदावल रोड पर स्थित हरियाली पेट्रोलपंप के पास शनिवार शाम करीब सात बजे एक बेकाबू ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके नीचे दबकर बाइक सवार दो की मौत हो गई। मृतकों में महिला भी शामिल है। पुलिस को महिला का शव निकालने के लिए क्रेन मंगानी पड़ी। सूचना मिलते ही एसपी दिलीप कुमार भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हड़िया चौराहे से मेंहदावल मार्ग पर कुछ दूर जाने पर हरियाली पेट्रोल पंप है, जिसके समीप की गैस एजेंसी के सामने बाइक सवार दो लोग गुजर रहे थे। तभी आलू लादकर पीछे से पहुंचा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। बाइक का ज्यादातर हिस्सा ट्रक के नीचे दब गया। मौके पर भारी भीड़ जुटी और नीचे दबी बाइक निकालने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। तभी पुरानी बस्ती थाने की पुलिस पहुंच गई। क्रेन मंगाने के बाद ट्रक उठाया जा सका। इसके नीचे एक महिला व पुरुष का शव पाया गया। कुछ देर बाद उनकी पहचान उसी गांव के नन्हे चौधरी और मीना के रूप में हुई। दोनों शवों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। एसपी ने बताया कि मार्ग पर यातायात प्रभावित नहीं होने पाया। मृतकों के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।  
विज्ञापन


बाइक से गिरकर पिता-पुत्र घायल 
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के जिनवा-बांसापार मार्ग स्थित नहर के समीप अनियंत्रित बाइक गिर गई। इसमें पिता-पुत्र सड़क पर गिरे। इससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। बासांपार निवासी 19 वर्षीय जय बहादुर और उनके पिता घर से दवा लेने चौराहे पर जा रहे थे। उनका कहना है कि बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। क्षेत्र के जीपी शुक्ल ने निजी वाहन से सल्टौआ सीएचसी पहुंचाया। जहां नाजुक स्थिति देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed