फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   बेवफाई आहत होकर फेंक दिया तेजाब

बेवफाई आहत होकर फेंक दिया तेजाब

Tue, 19 Feb 2019 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
बेवफाई आहत होकर फेंक दिया तेजाब
फोटो
विज्ञापन

बेवफाई से आहत होकर फेंक दिया तेजाब
कुशीनगर के तुरकहवा का रहने वाला है आरोपी
24 घंटे के अंदर पुलिस ने पकड़कर पहुंचाया जेल
मुंडेरवा क्षेत्र में शनिवार देर शाम की थी वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती पर तेजाब फेंकने के आरोपी को पुलिस और स्वाट टीम ने रविवार रात गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बेवफाई को कारण बताया है।

सोमवार को प्रेस वार्ता में एएसपी पंकज ने बताया कि आरोपी सलमान कुशीनगर के खड्डा थाना क्षेत्र के तुरकहवा का रहने वाला है। जो कि खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के कटहवा चौराहा के पास सवारी गाड़ी चलाता था। मुखबिर की सूचना पर रविवार रात करीब आठ बजे बुद्ध तिराहे से मुंडेरवा पुलिस और स्वाट टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सलमान ने बताया कि 5-6 माह पहले युवती अपनी मां का इलाज कराने खलीलाबाद आई थी। मैं बोलेरो चलाता था। जिसे रिजर्व कराकर अपने घर मुंडेरवा क्षेत्र के एक गांव ले गई। तभी से बातचीत शुरू हुई। धीरे-धीरे एक दूसरे के करीब आ गए। नजदीकियां आगे चलकर पति-पत्नी जैसे व्यवहार में बदल गईं। रुपये-पैसे लेना देना, घर का सामान लाना और अन्य मांगें भी पूरी करने लगा। करीब 15-20 दिन पूर्व किसी और लड़के से संबंध हो गया। मैंने जो मोबाइल फोन दिया था उसका सिम तोड़कर फेंक दी। किसी प्रकार का कोई रिश्ता नहीं रखने की हिदायत भी दी। इसी द्वेष में खलीलाबाद के कटाई चौराहे पर शराब खरीदकर पी लिया। आगे बढ़ने पर गन्ना लदा ट्रैक्टर दिखाई पड़ा जहां कोई नहीं था। उसकी बैट्री से तेजाब निकाल कर युवती के गांव पहुंचा। जहां घर के बगल झाड़ी में छिप गया। जब वह अपने बड़े पिता के घर जा रही थी तभी पीछे चल दिया। सुनसान जगह देखकर तेजाब को उसके चेहरे पर फेंक दिया। वहां से भाग कर सुबह अपने कमरे पर पहुंचा। जहां से दिल्ली भागने के फ़िराक में था कि बुद्धा तिराहे पर पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मुंडेरवा कन्हई प्रसाद, स्वाट टीम प्रभारी विक्रम सिंह, एसआई दिलीप कुमार यादव, हेड कांस्टेबल छोटेलाल, सुरेन्द्र यादव के अलावा कांस्टेबल आदित्य पाण्डेय, अजय दुबे, अरुणेश यादव, अमित पाठक, सदानन्द, ओमप्रकाश शाह, हनुमान यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed