फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   anger over terror attack

गम और गुस्से में दिखे लोग, फूंका पाक का पुतला

Fri, 15 Feb 2019 11:18 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 15 Feb 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
anger over terror attack
कप्तानगंज चौराहे पर भाजयुमो ने किया पुतला दहन। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। पुलवामा के अवंतीपोरा में सीआरपीएफ जवानों पर आतंकी हमले से हर वर्ग गुस्से में है। जवानों की शहादत ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला जलाया गया। अधिवक्ताओं, राजनीतिक दलों, स्वयंसेवी संगठनों, विभिन्न स्कूलों व सरकारी कार्यालयों थानों पर शोक सभा की गई। अदालती कार्यवाही से विरत रहे अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सीआरओ आरडी पांडेय को दिया।
विज्ञापन


जनपद बार के अध्यक्ष जवाहर लाल मिश्र, सिविल बार के अध्यक्ष बद्री प्रसाद दूबे, यंग बार के अध्यक्ष भानु प्रताप शुक्ल महामंत्री शेष नाथ पाठक व कमिश्नर बार के अध्यक्ष श्याम प्रकाश शर्मा की अगुवाई में शोक सभा कर अधिवक्ताओं ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। कहा कि पुलवामा में हुई आतंकी घटना निंदनीय है। यह पाक के कुत्सित मानसिकता को दर्शाता है। इसके खिलाफ अमेरिका व इजराइल जैसी कार्रवाई सरकार को करनी होगी। इसमें राजनीति के बजाय सभी दलों में एक मंच पर आकर विरोध दर्ज करना चाहिए। सैनिकों के एक-एक बूंद खून का बदला लिया जाए, जिससे सैनिकों का मनोबल ऊंचा हो सके।
विज्ञापन


देहली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, यूनिक साइंस एकेडमी सहित शहर के विभिन्न स्कूलों में शोक सभा आयोजित की गई। बच्चों ने शहीद जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। रुधौली तहसील बार एसोसिएशन के महामंत्री प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्रैया प्रतिनिधि के अनुसार आतंकी हमले के विरोध में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमा कांत तिवारी की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर से जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। जुलूस में शामिल अधिवक्ताओं व समाजसेवियों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार से आतंकवाद के खिलाफ आर पार की लड़ाई छेड़ने की मांग की। दो मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

थाना परिसर में थानाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने पुलिस जवानों के साथ कल की घटना में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। एसडी चिल्ड्रेन एकडमी मे चंद्र मणि पांडेय की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन हुआ। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राम नरेश सिंह मंजुल ने कहा कि इस हमले से हर देशवासी आहत है।

भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील सभागार में एसडीएम राजेश सिंह व तहसीलदार नवीन प्रसाद के नेतृत्व में कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। एडवोकेट सुरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने इसकी कड़ी निंदा की। पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए। पाक प्रधानमंत्री इमरान खान और आतंकवाद का पुतला जला कर विरोध जताया।

नगर बाजार प्रतिनिधि के अनुसार विभिन्न संगठनों व थाना पर शोक सभा आयोजित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। प्राथमिक विद्यालय फुलवरिया बरगाह में प्रधानाचार्य शीला मौर्य समेत तमाम अध्यापक व बच्चों ने, एसएस प्रशिक्षण संस्थान नगर बाजार में प्रबंधक सुनील कुमार सिंह, दारुल उलूम अहले सुन्नत नूरूल इस्लाम मकतब इसलामियां में प्रधानाचार्य मौलाना मुनव्वर, कारी नूर आलम, सरवरे आलम, मो.शकील जवानों की शहादत पर श्रद्धांजलि दी। भगवती प्रसाद शंकर देवी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सूरज कसौधन, हियुवा के जिलामंत्री सूरत प्रसाद दूबे ने कार्यकर्ताओं के साथ राजकोट दुर्गा मंदिर पर मौन रखकर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी।

दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार, शुकुलपुरा बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों ने आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला जलाकर विरोध जताया। राघवेंद्र विद्यापीठ पकड़ी, सुधा गर्ल्स इंटर कालेज, जेडी कन्या इंटर कालेज व थाने पर पुलिस कर्मियों ने शोकसभा की।

पुतले को फांसी देकर जताया विरोध
बस्ती। द सिटी मांटेसरी स्कूल के आह्वान पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्कूल परिसर से विरोध जुलूस निकाला। पाकिस्तान और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जुलूस रोडवेज स्थित भगत सिंह तिराहे पर पहुंचे। जहां शहीदों को कैंडिल जलाकर नमन के बाद आतंकवाद के प्रतीकात्मक पुतले को फांसी देकर विरोध प्रदर्शित किया गया।


यहां वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्रनाथ तिवारी एवं सीएमएस के प्रबंधक अनूप खरे ने कहा घटना को लेकर देशवासियों का खून खौल रहा है। अब पाकिस्तान से हर प्रकार के रिश्ते खत्म कर उसे मुंह तोड़ जवाब देने का वक्त आ गया है। इस मौके पर विनोद शुक्ला, राजेश मिश्रा, अशोक शुक्ला, विनय शुक्ला, पंकज त्रिपाठी, संध्या दीक्षित, रत्नाकर श्रीवास्तव आदर्श, इस्माइल, सतेन्द्र श्रीवास्तव, सनम सरदार, ऋषभराज, शीला पाठक, आशीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed