{"_id":"5c5087e4bdec221181373087","slug":"191548781540-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शंकरपुर में दो जगह घमासान, चार लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शंकरपुर में दो जगह घमासान, चार लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शंकरपुर में दो जगह मारपीट, चार लोग घायल
- एक जगह रास्ते के लिए तो दूसरी जगह कचरा फेंकने पर विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के विक्रमजोत पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर में सोमवार देर शाम दो अलग-अलग जगहों पर मारपीट हुई। घटनाओं में नाबालिग समेत चार घायल हुए हैं। जिनमें दो को सीएचसी के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया।
शंकरपुर में पुराने रास्ते पर नल लगाने का विरोध करने पर जमकर मारपीट हुई। रात नौ बजे डायल 100 पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचते-पहुंचते रामबरन यादव व राजकरन यादव गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही ने बताया कि राजकरन यादव की तहरीर पर गांव के बीडीसी सदस्य रामचंदर उर्फ साधू यादव, बीने, गंगाराम, सुमन पुत्री रामचंदर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
दूसरी ओर कूड़ा फेंकने के विवाद में महिला और नाबालिग घायल हो गए। सोमवार शाम शंकरपुर की गुलाबा देवी पत्नी रामकेवल के सहन पर किसी ने कूड़ा फेंक दिया। गुलाबा देवी ने छावनी पुलिस को तहरीर देकर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने शंकरपुर के कुचुनपुरवा निवासी हनुमान शर्मा, रेखा देवी, मनीषा, नीता के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गुलाबा देवी को मेडिकल के लिए बस्ती जिला अस्पताल भेज दिया गया है।