फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   रोते हुए 10 वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि तो छलके आंसू

रोते हुए 10 वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि तो छलके आंसू

Fri, 14 Dec 2018 11:33 PM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
रोते हुए 10 वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि तो छलके आंसू
10 वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि तो छलके आंसू
विज्ञापन

फोटो
कुआनो के शिवाघाट पर जली दो युवकों की चिताएं
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दबकर दोनों की गई थी जान
अमर उजाला ब्यूरो
गौर। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से मौत के शिकार हुए विजय के 10 वर्षीय बेटे चंदन ने रोते हुए मुखाग्नि दी तो कुआनो के शिवाघाट पर मौजूद पत्थर दिलों के भी आंसू छलक गए। मंजर ऐसा कि दो युवाओं की एक साथ चिता जल रही थी किसी की हिम्मत नहीं हो रही थी कि सांत्वना दे।
थाना क्षेत्र के ठढ़ियौना गांव के पास मोड़ पर बृहस्पतिवार को सुबह शटरिंग का सामान लादकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलट जाने से चकचई गांव के विजय कुमार उर्फ पप्पू (30) एवं नरथरी गांव के धर्मेंद्र कुमार (22) की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। शुक्रवार को कुआनो नदी के शिवाघाट पर दोनों शवों की अंत्येष्टि कर दी गई। दिवंगत विजय कुमार के माता-पिता की मौत पहले हो चुकी है। परिवार की पूरी जिम्मेदारी इन्हीं पर थी। इनके तीन संतानों में सबसे बड़ी पुत्री सलोनी (12) व 10 वर्षीय पुत्र चंदन एवं आठ वर्षीय नंदन का रो-रोकर बुराहाल है। परिवार को संभालने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

हादसे में मारे गए नरथरी के धर्मेंद्र कुमार दो भाइयों में सबसे छोटे थे। अभी शादी नहीं हुई थी। मजदूरी करके घर का खर्च चलाते थे। जवान बेटे की मौत पर माता सोना देवी व पिता रामसुख अचेत पड़े हैं। बूढ़े पिता ने नदी के किनारे घाट पर बेटे को किसी तरह से मुखाग्नि दी। इस दौरान अंतिम संस्कार में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष वरुण पांडेय, नरथरी प्रधान बुद्धिराम यादव, अजीत शुक्ल, सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed