{"_id":"5b2fd2654f1c1b5d748b6927","slug":"191529860709-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बस्ती। मुंडेरवा मार्ग पर रविवार की सुबह जमोहे टेढ़ी गुमटी ओवरब्रिज के निकट ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। पॉकेट में मिले आधार कार्ड से सत्य नारायण (54) पुत्र सुक्खू निवासी ताजडीह जगतबेला थाना चिलुवाताल जिला गोरखपुर के रूप में पहचान हुई। मुंडेरवा पुलिस की सूचना पर गोरखपुर से परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। मुंडेरवा थाने के जमोहे टेढ़ी गिमटी ओवरब्रिज गेट संख्या 192 से लगभग 500 मीटर दूर रेलवे ट्रैक पर जनरल बोगी में सवार सत्य नारायण अनियंत्रित होकर सप्तक्रांति एक्सप्रेस से नीचे गिरे और ट्रेन की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। हादसे की सृचना किसी युवक ने 100 नंबर पर दी। थोड़ी देर में पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर सूचना परिवारीजनों को दी। शव को मर्चरी भेज दिया गया।