फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   गहनों भरा झोला लेकर चंपत हुए बदमाश

गहनों भरा झोला लेकर चंपत हुए बदमाश

Thu, 27 Jul 2017 05:38 PM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
गहनों भरा झोला लेकर चंपत हुए बदमाश
कलवारी (बस्ती)। कुसौरा बाजार में स्थित सोने-चांदी की दुकान खोलने पहुंचे स्वर्ण व्यवसायी को सुनियोजित ढंग से उलझाकर बाइक सवार बदमाशों ने गहनों से भरा झोला उड़ा दिया। शोर मचाने पर बाइक से कुछ लोगों ने पीछा किया लेकिन बदमाश बस्ती की ओर भाग निकले।
विज्ञापन

डायल 100 पर लूट की सूचना दी गई। फोन करने पर आधे घंटे बाद पुलिस पहुंची। जिले की नाकाबंदी करके जगह-जगह जांच की गई। एएसपी नरेंद्र कुमार सिंह, सीओ कलवारी अरविंद कुमार वर्मा के अलावा मुकामी थाने की फोर्स पहुंची और घंटों पूछता की गई मगर कोई सुराग नहीं लगा। शुरुआत में लाखों रुपये के गहने व डेढ़ लाख नकदी गायब होने की बात बताया लेकिन बाद में जौहरी बयान से पलट गया। लूट की देर शाम तक जौहरी ने तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन

पकड़ी छब्बर निवासी प्रमोद कुमार सोनी की कुसौरा बाजार में प्रमोद ज्वैलर्स के नाम आभूषण की दुकान है। बृहस्पतिवार सुबह वह अपनी दुकान पर साइकिल से पहुंचे। जब शटर का ताला खोलने को बढ़े तो ताले के पास शौच देखकर लौट पड़े। प्रमोद का कहना है कि गहनों वाला झोला साइकिल में ही टंगा छोड़कर वह बगल के नौशाद व कास्मेटिक की दुकान करने वाले प्रकाश से देखने को कह कर फावड़ा लेने चले गए। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक पहुंचे और पर्चे पर लिखा पता पूछने लगे। उधर, फावड़ा लेने गए प्रमोद के पीछे मुड़ते ही लाल रंग की दूसरी पल्सर पर तीन बदमाश पहुंचे और साइकिल में टंगा झोला उतार कर बस्ती की ओर भागे। आसपास के लोगों ने शोर मचाया लेकिन तब तक वह ओझल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सूचना मिलते ही एसओ अवधेश राज सिंह पहुंचे। सीओ सतीश चन्द्र शुक्ल, स्वॉट टीम के प्रभारी सर्वेश राय व एएसपी नरेन्द्र कुमार सिंह पहुंचे। एएसपी से प्रमोद ने बताया कि झोले में नये तथा पुराने सोने चांदी के जेवर रखा था। एएसपी के अनुसार जल्द वर्कआउट किया जाएगा। पहले से रेकी करके की वारदात
जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया,उससे स्पष्ट है कि बदमाशों ने पहले से रेकी की है। उन्हें पूरी तरह से पता था कि प्रमोद दुकान पर साइकिल से आते हैं और दुकान का सारा सामान झोले में रखते हैं। शटर के ताले के पास शौच करना भी बदमाशों के साजिश का हिस्सा बताया जा रहा है। इसके अलावा घटना के कुछ देर पहले एक संदिग्ध बाइक से पहुंचे युवकों के पता पूछने के दौरान हुई इस पूरी वारदात को लेकर पुलिस भी प्री-प्लांड घटना मानकर चल रही है।

12 घंटे में तीन वारदात से सनसनी
बुधवार शाम से बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे के बीच तीन संगीन वारदात से जिले में सनसनी फैल गई। परशुरामपुर में शराब की दुकान पर लूट के अलावा देर रात कुदरहा में स्वर्ण व्यवसायी की डिकी में रखे छह लाख से अधिक के जेवर गायब हो गया। सुबह दुकानें खुलते समय कुसौरा में घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed