फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   आमने-सामने टकराईं बाइक, दो घायल

आमने-सामने टकराईं बाइक, दो घायल

Tue, 04 Dec 2018 11:36 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
आमने-सामने टकराईं बाइक, दो घायल
फोटो
विज्ञापन

आमने-सामने टकराईं बाइक, दो घायल
दोनों छात्र गंभीर हाल में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
असनहरा चौकी क्षेत्र के पेट्रोल पंप के समीप हुई दुर्घटना
अमर उजाला ब्यूरो
भानपुर। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर मंगलवार को असनहरा पुलिस चौकी क्षेत्र के पेट्रोलपंप के पास दो बाइक की टक्कर हो गई। आमने-सामने की टक्कर में दोनों छात्र घायल हुए हैं। इन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

मंगलवार सुबह करी साढ़े आठ बजे असनहरा इंटर कॉलेज के छात्र मोहम्मद जाहिद (17) निवासी चेरूईया थाना सोनहा व प्रिंस (14) निवासी नरखोरिया की बाइक टकरा गई। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। इससे जाहिद को सिर और जबडे़ं में गंभीर चोट लगी है। प्रिंस का हाथ फ्रैक्चर कर गया है। असनहरा इंटर कॉलेज के ही दोनों छात्र हैं। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार सिंह ने निजी वाहन से सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। परिवारवालों ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब दसवीं का छात्र जाहिद परीक्षा देने बाइक से विद्यालय जा रहा था। उसी समय विद्यालय से अपनी बहन को छोड़कर घर लौट रहे आठवीं के छात्र प्रिंस की बाइक आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed