{"_id":"59b975764f1c1b25688b4627","slug":"181505326454-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा सटाकर लूटे अंगूठी और चेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचा सटाकर लूटे अंगूठी और चेन
Updated Wed, 13 Sep 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमंचा सटाकर लूटे अंगूठी और चेन
बस्ती।
शहर के कम्पनी बाग मोहल्ले में खरीदारी करने गई महिला से बाइक सवार चेन-अंगूठी लूट चंपत हो लिए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना 11 सितम्बर दोपहर पौने एक बजे की इस घटना में तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महरीखावां निवासी मोहल्ला निवासी वीरेन्द्र कुमार मिश्र का कहना है कि उनकी पत्नी सोमवार को कम्पनी बाग की ओर कुछ काम से गई थीं। वापस लौटते समय बाइक सवार बदमाशों ने उन पर तमंचा तान दिया। अंगूठी और चैन छीनकर फरार हो गए। घबराहट में महिला ने उस समय कुछ नहीं बताया मगर रात में परिवार वालों को जानकारी दी। कोतवाल विजयेंद्र सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर एसएसआइ ब्रम्हा गोंड़ को तफ्तीश सौंपी गई है।
सांड़ का शव मिला, पुलिस लगाई गई
वाल्टरगंज।
तेलियाडीह के अरहर खेत में मरे सांड़ की लाश को लेकर काफी देर तक ऊहापोह की स्थिति बनी रही। हियुवा कार्यकर्ताओं ने साजिश की आशंका व्यक्त कर पुलिस को खबर की। पशु चिकित्सक से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव जमीन में गड़वाया। एहतियातन गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। जिला उपाध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
मंगलवार को हिंदू युवा वाहिनी की ओर से सहभोज का आयोजन किया गया। दूसरे दिन बुधवार को यहां के एक खेत में सांड़ मरा दिखाई दिया। हियुवा सांऊघाट ब्लॉक अध्यक्ष लारेंद्र कुमार बब्लू व कोषाध्यक्ष लालचन्द गौतम के अनुसार गांव में तीन सांड़ एक साथ घूमते थे। इनमें से एक भी कई दिनों से नहीं दिखा। इनका कहना है कि लोग ग्राम प्रधान योगेन्द्र यादव की दुकान पर बैठे थे। बदबू महसूस होने पर देखा तो सांड़ का शव पड़ा था। पुलिस को सूचना दी गई। मय फोर्स एसआई बलजीत राव, पशु चिकित्साधिकारी पुर्सिया डॉ. मनीष गुप्ता पहुंचे। पशु चिकित्साधिकारी सांऊघाट डॉ. अभिषेक मिश्रा, डॉ. बीपी सिंह जमदाशाही पहुंचे और पोस्टमार्टम किया। बाद में हियुवा कार्यकर्ताओं और गांव वालों ने जेसीबी से गड्ढा खोदकर दफन करा दिया। इस बाबत एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि कुछ लोगों ने इसे तूल देने की कोशिश की लेकिन तत्परता से उनकी एक न चली।
बिजली चोरी में तीन किसान नामजद
पैकोलिया।
विद्युत प्रवर्तन दल गोरखपुर और बभनान की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में छापेमारी करके बिना कनेक्शन के दो मोटर केबल तार बरामद कर तीन लोगों पर विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
पैकोलिया थाना क्षेत्र के विशाल टेंट हाउस के प्रोपराइटर लंबू सिंह निवासी गड़हा पांडेय पर अवर अभियंता प्रवर्तन दल गोरखपुर के अश्वनी कुमार पांडेय ने अवैध रूप से बिजली चोरी की तहरीर दी। इसी क्षेत्र के सिरकोहिया गांव निवासी निरहू चौहान तथा अशोक कुमार के खेत से तीन हार्स पॉवर का दो मोटर केबल तार बरामद कर बभनान के अवर अभियंता रविशंकर यादव तहरीर दी। पैकोलिया पुलिस ने तीनों पर विद्युत अधिनियम का मुकदमा पंजीकृत किया है।
मिट्टी खोद रही मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज
पैकोलिया।
थाना क्षेत्र के करनपुर में मिट्टी खनन कर रही जेसीबी और ढोने में लगी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिस ने सीजकर दिया है। अग्रिम कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है।
पैकोलिया थाने के एसआई मैनेजर प्रसाद अपने हमराही एचसी राम बचन शर्मा के साथ क्षेत्र भ्रमण से लौटते समय करनपुर के पास खेत से मिट्टी का अवैध खनन होते देखा। न तो अनुमति पत्र दिखाया और न वाहन चालकों के पास कोई कागजात ही थे। मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली और एक ट्रैक्टर लोडर सीज कर दिया। थानाध्यक्ष अवधेश राज सिंह ने बताया कि इसमें पुलिस मुकदमा दर्ज कराने के लिए अधिकृत नहीं है।
सीएमएस की कार ठोकर लगने पर हंगामा
बस्ती।
पुरानी बस्ती थाने के प्लास्टिक कॉम्पलेक्स के पास जिला अस्पताल के सीएमएस की सरकारी गाड़ी से किनारे खड़ी कार में टक्कर लगने के बाद मंगलवार रात जमकर हंगामा हुआ। पिछले हिस्से में लगी ठोकर से कार तो क्षतिग्रस्त हुई ही, उसमें सवार मालिक के सीने में तेज चोट आई। नाराज भीड़ ने गाड़ी चालक को पकड़ लिया और रास्ते पर हंगामा करने लगे। पुलिस के पहुंच कर ड्राइवर को हिरासत में लेने के बाद भीड़ शांत हुई।
घायल आनंद सिंह निवासी कटया ने बताया कि उनकी भाभी ओपेक चिकित्सालय में भर्ती हैं। वहां भोजन पहुंचाने के लिए वह रास्ते में रुककर सब्जी खरीदने लगे। वापस कार में बैठते ही प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक की गाड़ी पीछे से आ पहुंची। टक्कर के बाद हंगामे की सूचना पर कोतवाल विजयेंद्र सिंह व पुरानी बस्ती पुलिस दल-बल के साथ पहुंचे। लोगों से बातचीत करके शांत कराया और किसी तरह विवाद टाला गया। पुलिस के अनुसार मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
हैकर ने एकाउंट से उड़ाई जमापूंजी
बहादुरपुर।
बैंक एकाउंट से ऑनलाइन शापिंग के जरिए नगर क्षेत्र के दो लोगों को फरेबियों ने फंसाकर उनके खाते से सारी रकम निकाल ली। उपभोक्ताओं ने जब पैसे निकालने की कोशिश की तो उनके होश उड़ गए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है।
पहला मामला प्रतापपुर-अरबापुर के निवासी कलाम हुसैन के साथ हुआ। उसके भाई ने 38 हजार रुपये अपने नगर बाजार एसबीआई शाखा के एकाउंट में डाला। इसके कुछ ही देर बाद फोन आया, जिसके पूछने पर कुछ जानकारी इसने दे दिया। इसका फायदा उठाकर हैकर ने खाते से 37 हजार 500 रुपये निकाल लिया। बाद में जब वह एटीएम से रुपये निकालने पहुंचा तो खाते में रुपये नहीं पाकर हक्का-बक्का रह गया। एसपी संकल्प शर्मा को उसने प्रार्थनापत्र दिया। इसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की।
दूसरा मामला नगर थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी रवि प्रकाश का है। जिसने पुलिस को तहरीर दी है कि 10 सितंबर को फोन करके एसबीआई मुख्य ब्रान्च आन्ध्र प्रदेश से बोलने की बात बताई। कुछ बातचीत के बाद देखा तो 31 हजार रुपये निकल चुके थे। ब्रांच मैनेजर को प्रार्थनापत्र दिया है लेकिन पुलिस से शिकायत नहीं की है।
करेंसी चेस्ट की जांच करने पहुंचीं टीमें
बभनान।
यूनियन बैंक की शाखा की करेंसी चेस्ट काटने की कोशिश मामले में बुधवार को बनारस और लखनऊ से टीमें पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। सोमवार रात चोरों ने चेस्ट का ताला तोड़कर चोरी करने की कोशिश की थी। शाखा प्रबंधक की सूचना पर टेक्निकल टीमें पहुंचीं हैं। गौर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध चोरी के प्रयास का मुकदमा पंजीकृत किया है।
मंगलवार को सुबह कर्मचारियों के बैंक का मुख्य गेट खोलते ही पीछे टॉयलेट की खिड़की टूटी देख दंग रह गए। देखा गया कि बगल कमरे का दरवाजा भी चोरों ने गैस कटर से काटने की कोशिश की है। शाखा प्रबंधक हरिपाल सिंह ने बताया कि लाकर न खुलने से भुगतान में दिक्कत आ रही है। लेकिन टेक्निकल जांच पूरी होने तक तिजोरी खोलना संभव नहीं है। प्रभारी निरीक्षक गौर ओमप्रकाश यादव ने बताया कि शाखा प्रबंधक ने चोरी के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है।
सगे भाइयों में मारपीट
मुंडेरवा। भूमि विवाद में दो भाइयों में हुई मारपीट में दो लोगों काफी चोटें आईं। राजेंद्र सिंह एवं उनके भाई नरसिंह के बीच आठ बिस्वा जमीन को लेकर विवाद है। मंगलवार रात में दोनों परिवारों के बीच कहा-सुनी हुई। लाठी डंडे भी चलने लगे। इसमें राजेंद्र और पिंटू घायल हो गए। पुलिस एनसीआर दर्ज कर छानबीन कर रही है।
ब्लैक मेलर गिरफ्तार
मुंडेरवा। क्षेत्र के रामपुर रेवटी निवासी 24 वर्षीय युवती से शादी का झांसा देकर तीन वर्ष तक अस्मत लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। खलीलाबाद कस्बे के निवासी चप्पल व्यवसायी प्रभात कुमार ने जाल में फंसा लिया और आपत्तिजनक वीडियो क्लिप बना कर ब्लैक मेल करने लगा। बुधवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बुधा कला बांध के पास से गिरफ्तार कर लिया।
छत के रास्ते घुसे चोर
कुदरहा। कलवारी थाने के जगदीशपुर में मंगलवार रात छत के रास्ते घर में चोर घुस गए। जहां से नकदी, जेवर और लैपटॉप चुरा लिया। पीड़ित ने मुकामी थाने शिकायत की है। जगदीशपुर गांव के काशी का परिवार रोज की भांति बाहर सोने गया। रात में चोर आंगन का सरिया फैलाकर घर में दाखिल हो गए। सुबह चार बजे परिवार के लोग जागे तो देखा घर की दशा देखकर दंग रह गए।
सहयोग के बहाने महिला से ठगी
जालसाज ने 10 हजार रुपये खाते में जमा कराया
महराजगंज कस्बे के पूर्वांचल बैंक का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज।
कस्बे के पूर्वांचल बैंक में बुधवार दोपहर में ठग ने महिला को सहयोग के बहाने 10 हजार रुपये खाते में जमा करा लिया। देर शाम घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
कप्तानगंज थाने के मटिहनिया गांव की हजुरुनिशा पत्नी कयामुद्दीन बुधवार करीब 11 बजे बच्चों की फीस जमा करने के लिए महराजगंज स्थित पूर्वांचल ग्रामीण बैंक पर पहुंची थीं। हजरुनिशा के मुताबिक़ बैंक से वह अपने खाते से 16 हजार रुपये निकालने के लिए बिड्राल भरने के लिए पीछे खड़े युवक से गुजारिश की। बैंक कर्मी ने हजरुनिशा को 16 हजार रुपये दे दिया। हजरुनिशा छिनैती की डर से दोबारा अपने खाते में 10 हजार रुपये जमा करना चाहा। तभी पीछे खड़े युवक ने जमा पर्ची अपने खाते के नाम से भरकर के दूसरे खाते 75077971590 में जमा कर लिया। हजरुनिशा को जब शक हुआ तो वह जमा पर्ची युवक से मांगने लगीं। बात बढ़ न जाए ठग तत्काल बैंक से भाग निकला। हजरुनिशा ने घटना की सूचना बैंक मैनेजर को दी। चार घंटे काफी खोजबीन की गई जब युवक का पता नहीं चला तो घटना की सूचना पुलिस को दी। इस बाबत एसओ रोहित प्रसाद ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
शांति से मनाएं मोहर्रम
कलवारी। कलवारी एसओ शिवाकांत मिश्र की अध्यक्षता में बुधवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। लोगों से दशहरा व मोहर्रम में शांति बनाए रखने के लिए अपील की गई। इस दौरान दोनों समुदाय के लोग मौजूद रहे। अलीअहमद, राजेन्द्र पाल, सफातुल्लाह खान, गुड्डू सिंह, गोली, राजेंद्र प्रसाद, अद्याराम, काबर, पवन, सूर्यप्रकाश विक्कू, धर्मेन्द्र पटेल, असफाक अहमद, फरीद अहमद, हमीद, कासिम, अभिषेक, निजामुद्दीन, जन्टुर प्रसाद, सुधाकर पाण्डेय, शिवधारी, धर्मेन्द्र कुमार, योगेन्द्र सिंह, अनिल, जीतबहादुर, महेन्द्र समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।