फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   बडोखर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत ---

बडोखर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत ---

Mon, 29 Oct 2018 11:53 PM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
बडोखर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत ---
फोटो
विज्ञापन

बड़ोखर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
पति, ससुर व सास के खिलाफ दहेज हत्या की दी गई तहरीर
शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा गया
अमर उज ला ब्यूरो
भानपुर। सोनहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़ोखर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता सुधा शर्मा (20) की मौत का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर पहुंची सोनहा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

बड़ोखर पहुंचे मृतका के भाई सोनू निवासी पटखौली थाना सोनहा ने सुधा के पति सुभाष शर्मा, ससुर राम सुमेर व सास निरहा देवी के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि सुधा का विवाह बड़ोखर के सुुुभाष शर्मा के साथ चार मई 2017 को धूमधाम से किया गया था। सोनू का आरोप है कि सुभाष अक्सर बहन सुधा को प्रताड़ित करता रहता था। अभी तक कोई संतान भी नहीं थी। जबकि पति सुभाष का कहना है कि रविवार रात वह और उसकी पत्नी खाना खाकर सोने की तैयारी में थे कि रात करीब नौ बजे सुधा के पेट में तेज दर्द शुरू हुआ और उल्टी होने लगी। कुछ देर बाद दर्द हल्का हो गया लेकिन रात तीन बजे एकाएक पेट दर्द और उल्टी फिर होने लगी। आनन-फानन सीएचसी भानपुर के लिए लेकर निकले थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सुभाष दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। अभी चार माह पहले ही दिल्ली से वापस घर आया था। तभी सुधा को भी उसके मायके पटखौली से विदाकर कर अपने साथ घर बड़ोखर लाया था। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक सोनहा शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि सुधा के भाई सोनू की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही सही जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed