{"_id":"5b8594c342c79246494d3e23","slug":"171535481027-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र पंचायत मद के कार्यो की फिर से जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्षेत्र पंचायत मद के कार्यो की फिर से जांच
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र पंचायत मद के कार्यों की फिर से जांच
वर्ष 2016 में शिकायत पर कराई गई थी, अधिकारियों ने खंगाले अभिलेख
अमर उजाला ब्यूरो
परशुरामपुर। क्षेत्र के 2015-16 में कराए गए क्षेत्र पंचायत मद के एक दर्जन कार्यों की फिर से जांच हुई। संयुक्त विकास आयुक्त राज्य बीके सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त तेज प्रताप सिंह, पीडी आरपी सिंह, डीसी मनरेगा इंद्रपाल सिंह यादव की टीम ने मंगलवार को मौके पर कार्यों का सत्यापन करने के बाद अभिलेख भी खंगाला।
वर्ष 2016 में परशुरामपुर ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख त्रंयबकनाथ पाठक, राजबहादुर पांडेय व कुछ अन्य क्षेत्रीय लोगों ने आरोप लगाया था कि क्षेत्र पंचायत निधि से कराए गए कार्यों में बड़े पैमाने पर धांधली की गई है। तब दिल्ली से मनरेगा की केंद्रीय जांच टीम ने ब्लॉक क्षेत्र के लगभग दो दर्जन कार्यों का निरीक्षण किया। इसके बाद जांच ठप पड़ गई। मंगलवार को फिर से जांच टीम ने सुकरौली कुंवर में छोटे शर्मा के घर से चौहान टोला तक सौ मीटर की इंटरलॉकिंग, पड़री बाबू में प्राथमिक विद्यालय से जगदंबा सिंह के घर तक 100 मीटर खड़ंजा कार्य, काजी बरहपुर में सड़क से सम्मय स्थान तक 260 मीटर खड़ंजा, अरजानीपुर का तालाब एवं बनगवां में बनाए गए बांध सहित लगभग एक दर्जन कार्यों की जांच की। जांच के बाद ब्लॉक मुख्यालय पर लौटी टीम ने 2015-16 की कुछ फाइलों को भी खंगाला। डीसी मनरेगा बस्ती इंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि पहले किए गए शिकायत के आधार पर ही टीम जांच के लिए आई है। जांच के बारे में कुछ भी बताने से टीम ने इन्कार कर दिया। कहा कि जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इसके आधार पर जो कार्रवाई होगी वह शासन ही तय करेगा।