फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   छत से घुसे चोर, ले उड़े सामान

छत से घुसे चोर, ले उड़े सामान

Fri, 18 May 2018 12:05 AM IST
basti
basti Updated Fri, 18 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
छत से घुसे चोर, ले उड़े सामान
chori - फोटो : amar ujala
परशुरामपुर/मुंडेरवा। परशुरामपुर क्षेत्र के मिश्रौली, अहिरौली और मुंडेरवा थाने के मनिकौरा गांव में तीन घरों को बुधवार रात चोरों ने निशाना बनाया। छत के रास्ते घुसे चोर लाखों के जेवरात और नकदी उड़ा ले गए।
विज्ञापन


पहली घटना मिश्रौली की है। यहां राम सिंह वर्मा के आंगन में छत के रास्ते चोर उतरे और पूजा घर में रखी संदूक में घर की महिलाओं के जेवर जिसमें झुमकी, पाजेब, चार जोड़ी पायल, तीन सेट गले का मंगल सूत्र, मारवाड़ी नथनी के अलावा महिलाओं की चाबी केस आदि तमाम चोर उठा ले गए। भोर में पत्नी निर्मला के जगने पर कमरों का ताला टूटा दरवाजा और कमरे में बिखरा सामान पड़ा देख पैरों तले जमीन सरक गई। बाद में 65 हजार कैश और जेवरात चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन


दूसरी घटना अहिरौली गांव की है। यहां मिश्रीलाल के घर में वारदात को अंजाम दिया। उनकी बहू शीला के अनुसार रात करीब ढाई बजे खटर-पटर सुन कर अंदर जाने लगी तो घर के पीछे व सामने चार-पांच नकाबपोश खड़े हैं। उसके शोर मचाने पर जब तक गांव के लोग जुटे घर के अंदर से बॉक्स व तीन गुल्लक लेकर भाग गए। परशुरामपुर के थानेदार रमेश कुमार का कहना है कि दोनों घटनाओं में तहरीर मिली है, छानबीन कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंडेरवा प्रतिनिधि के अनुसार, मनिकौरा में बुधवार रात छत के रास्ते एक घर में पहुंचे चोर करीब पांच लाख कीमत के गहने और 40 हजार नकदी चुरा ले गए। बृहस्पतिवार को सुबह सोकर उठी बहू ने आलमारी खुली देख सबको जानकारी दी। सत्यदेव पांडेय अपने माता-पिता पत्नी और बहू के साथ घर रहते हैं। बुधवार को प्रतिदिन की भांति गर्मी के कारण बरामदे में सो गए। बहू नम्रता अपने कमरे में सो रही थी। इसी कमरे में रखी आलमारी खोल कर उसमें रखी नकदी और जेवर चुरा ले गए। बीट इंचार्ज भोला नाथ उपाध्याय, अजय कुमार के अनुसार जल्द ही घटना का वर्कआउट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed