फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

Fri, 12 Oct 2018 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती Updated Fri, 12 Oct 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
रोते बिलखते परिवारीजन - फोटो : amar ujala
परशुरामपुर। खेमराजपुर की 30 वर्षीय पूनम पत्नी श्यामलाल की लाश गांव से ही 300 मीटर दूर बाग में पेड़ से लटकती मिली। पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव नीचे उतरा जा चुका था। फोरेंसिक टीम ने जरूरी नमूने एकत्र कर लिए। सूचना पर क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय भी पहुंचे। पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे पति श्यामलाल (32) परशुरामपुर बाजार से घर वापस पहुंचे। बेटियां स्कूल पढ़ने गई थीं घर पर पत्नी भी नहीं थी। पास पड़ोस वालों से पूछा तो पत्नी पूनम के गांव से दक्षिण बाग की तरफ जाने की जानकारी हुई। श्याम लाल बाग पहुंच गए। देखा कि पेड़ पर साड़ी के फंदे से पत्नी की लाश लटक रही है। बकौल श्यामलाल उसने ही पूनम का शव नीचे उतार लिया तथा पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर परशुरामपुर थानेदार पंकज गुप्ता पहुंचे तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी व फॉरेंसिक टीम को सूचना दी। श्यामलाल बीते कई वर्षों से बाहर रहकर कमाई करता है। तबीयत खराब होने से 28 सितंबर को वह घर वापस आया था। 10 -12 दिनों से पत्नी से रहन-सहन को लेकर छोटी-मोटी तकरार होती रहती थी। घटना की सुबह भी किसी बात को लेकर दोनों में अनबन हुई थी। जिसके बाद श्यामलाल परशुरामपुर बाजार चला गया। बच्चे पढ़ने चले गए। पत्नी कब और कैसे बाग में पहुंची किसी को जानकारी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों से तीन बेटियां हैं मुस्कान (11), मांडवी (9) तथा माधुरी (5) पिता रामउजागर व मां सुदामा देवी थाना क्षेत्र के ही सिकंदरपुर बाजार में अन्य तीन बेटों के साथ रह रहे हैं। अब घटना के पीछे क्या कारण है, पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है। थानेदार पंकज गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि पूनम के साथ कोई अनहोनी हुई है या फिर उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed