फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   फोटो... बीटेक छात्र गांजा तस्करी में गिरफ्तार

फोटो... बीटेक छात्र गांजा तस्करी में गिरफ्तार

Tue, 17 Jul 2018 11:36 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
फोटो... बीटेक छात्र गांजा तस्करी में गिरफ्तार
फोटो...
विज्ञापन

बीटेक छात्र गांजा तस्करी में गिरफ्तार
20 किलो गांजा ले जा रहा था अंबेडकरनगर का तस्कर
कलवारी थानेदार ने स्वाट इंचार्ज संग छापेमारी में बरामदगी
अमर उजाला ब्यूरो
कलवारी (बस्ती)। पुलिस ने क्षेत्र के गोलवा तिराहे से अंबेडकरनगर के गांजा तस्कर को धर दबोचा जो बीटेक का छात्र है। लुम्बनी-दुद्धी निर्माणाधीन टू-लेन पर गोलवा तिराहे के पास से सोमवार देर रात कलवारी पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में यह कामयाबी मिली।

थानाध्यक्ष संजय शुक्ल ने बताया कि स्वाट टीम के विक्रम सिंह के साथ मुखबिर की सूचना पर टाण्डा पुल से कलवारी रोड पर दो पहिया वाहन से तस्कर गांजा लेकर जा रहा है। एसआई सिद्धनाथ यादव, योगेश सिंह व टीम के अन्य के साथ गोलवा तिराहे के पास पहुंचने पर संदिग्ध युवक यूपी-42/एएल-2355 के पीछे एक बोरा लादे कलवारी की तरफ आते दिखा। उसे रोक कर बोरे की तलाशी में गांजा मिला। 19.770 किलोग्राम गांजे के साथ पकड़े गए तस्कर ने अपना नाम अभिषेक सिंह निवासी सिरसिंडा थाना महराजगंज जिला फैजाबाद बताया। स्वाट इंचार्ज ने बताया कि आरोपी अभिषेक बीटेक तृृतीय वर्ष का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed