{"_id":"597f72384f1c1b56128b456c","slug":"161501524536-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहा दिखाकर दूकानदार से 16 हजार की लूट।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असलहा दिखाकर दूकानदार से 16 हजार की लूट।
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्रैया (बस्ती)। सोमवार को रात करीब सवा आठ बजे केशवापुर से दुकान बंद कर अपने गांव जा रहे दुकानदार से रास्ते में बदमाशों ने असलहा सटाकर 16 हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को अपने साथ हुई वारदात की सूचना दी। लूट की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने घटनास्थल पर पहुंच कर घटना के बाबत जानकारी ली। पुलिस ने व्यवसायी से मिली जानकारी के आधार पर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, मगर कोई कामयाबी हाथ नही लगी।
रहमतुल्लाह खां पुत्र अब्बास अली निवासी लबदहिया सोमवार को सायं करीब आठ बजे भारतीय स्टेट बैंक केशवपुर के बगल में स्थित अपनी दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे। लबदहा गांव के पास समय माता मन्दिर के सामने मोड़ पर पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवर टेक कर उन्हें रोक लिया और असलहा सटाकर उनसे 16 हजार रुपये एवं मोबाइल लूट कर संसारीपुर की तरफ भाग गए। सूचना पर डायल 100 की टीम, क्राइम ब्रांच के प्रभारी सर्वेश राय, इंस्पेक्टर हर्रैया पंकज गुप्ता हमराहियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। यह घटना उस समय हुई जब पुलिस सड़कों पर दो पहिया वाहनों की चेकिंग में जुटी थी।